लोकतंत्र के चुनाव प्रक्रिया के टी एन शेषन एवं बिहार शिक्षा जगत की रौनक बढ़ाने वाले के के पाठक सरीखे अधिकारियों की स्वास्थ्य विभाग को है जरूरत: अमरदीप कुमार जय
आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह ) 26 अगस्त। जिले के समाज सेवी सह टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी के महासचिव अमरदीप कुमार जय ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरा सदर अस्पताल में निर्मित मॉडल अस्पताल की व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए विभिन्न समस्याओं को लेकर एक सूचना मेल के माध्यम से प्रेषित की है । प्रेषित मेल के माध्यम से अमरदीप कुमार जय ने लिखा है की से पिछले 20जुलाई23 को स्वास्थ्य विभाग विहार सरकार के अपर सचिव एवं ईडी के उपस्थिती में माननिय उपमुख्य मंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा मॉडल आपातकालिन अस्पताल आरा , एवं 6माह से 14साल के बच्चो-बच्चियो को बेहतर ईलाज सह उचित देखभाल के लिये पिकु विभाग का उदघाटन किया गया था ।महागठबंधन की सरकार में आज तक पिकु विभाग चालू ही हुआ और मॉडल आपातकालिन अस्पताल चालू हुआ नाम मात्र का उन्होंने लिखा है की 15अगस्त 23 को ही जिसमें ईमरजेंशी विभाग आये बगैर ही आनन फानन में तीन मंजिला मॉडल अपाताकालिन अस्पताल चालु हो गया बिना आईसीयू विभाग को चालू किये बगैर ही बाकी सभी अन्य विभागो के नेमप्लेट सहित डॉक्टर सबो को बैठकर मरिज देखने के लिये बने केबिन ओपीडी भी पर ठिकेदार के लेटलतीफी एवं लापरवाही के चलते भोजपुर आरा के निवासियों को लाभ मिलना चालु नही हुआ इसका दोषी कौन ?
तीन मंजिला नवनिर्मित आरा मॉडल आपाताकालिन अस्पताल में मेजर त्रुटिया पाई गयी है समाजसेवी अमरदीप कुमार जय के नजर से …..
1. किसी भी फ्लोर एवं किसी भी यूनिट के विभाग में देशी शौचालय का नही होना खासकर मरिजो के वार्ड में सभी जगह कमबोड यानी अंग्रेजी (टॉयलेट) शौचालय का होना l
2. लिफ्ट का नही होना अभी तक ?
3. तीन मंजिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड तीसरा तल्ले पर होना बिना लिफ्ट बगैर ही बिना स्टेचर बॉय एवं वार्ड बॉय के बगैर?
4. सर्जिकल विभाग का एक केबिन टाईप के रुम में फर्स्ट फ्लोर में ही प्लास्टर रुम यानी मरिजो को यही प्लास्टर होंगा और कटेंगा भी और ड्रेसिंग के साथ इंजेक्शन भी यही किया जायेंगा और यही पर डॉक्टर परामर्श भी देंगे और सुझाव भी मरिजो को और औफिस के गतिविधी भी यही से निपटाएंगे।
6. सर्जिकल वार्ड का सभी यूनिट को दुसरे फ्लोर पर शिफ्ट करना जरूरी है लिफ्ट सहित !
7. अस्पताल परिसर में आये हुये या पहूचे हुये किसी भी प्रकार से चोटिल घायल बेसहारा लवारिस मरिज को सभी तरह से मूलभूत सुविधा का लाभ देना/दिलाना जान बचाने के रोस्टर अनुसार!
8. ईमरजेंसी विभाग में मरिजो के लिये बने सभी 4स्ट्रेचरो पर मेडिकल कित स्टेमॉन बॉक्स यानी 4सेटो में जरूरी उपकरण औजार होना चाहिये जिसमें कैंची, प्लास, सूईधागा, बेटादीन,एएनस सहित जरूरी ड्रेसिंग के सभी उपकरण चार सेट पर होने चाहिए और सबकी जवाब देही भी तय होनी चाहिये l
9. सदर अस्पताल एवं मॉडल अपाताकालिन अस्पताल में बिचौलिया किस्म के दलाल कहे जाने वाले लोगो पर रोक लगे और पकड़े गये लोगो पर एफआईआर हो तथा सुरक्षा तंत्र की पूरी जबाब देही सुरक्षा में लगी ऐलाईट कम्पनी को दी जाये आईकार्ड देखने और जांच करने रोस्टर अनुसार l
10. सदर अस्पताल के ओपीडी एवं ईमरजेंशी विभाग पर बने रजिस्ट्रेशन शुल्क को रोगी कल्याण समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर मे जमा करवाया जाये जो आज तक शुरू नही हुआ ?
11. डॉक्टर साहेब के चेंबर में जाने से पहले मरिज के पूर्जे पर वजन, सुगर, ब्लडप्रेसर, हाईट आदी जरूरी जानकारी लिखी होनी चाहिए तभी डॉक्टर मरीज को दवा का एमजी पॉवर संबंधी खुराक लिखेंगा हाईट और वजन के साथ उम्र अनुसार दवा का पुरा मात्रा लिखेंगा सब और रेफर रेफर का खेल बंद होंगा और डॉक्टरो का अवैध निजी क्लिनिक एवं सेवासदन बंद होंगा।उन्होंने शिकायत और सुझाव देते हुए आग्रह किया है की अगर सरकार सभी सरकारी अस्पतालो को बेहतर कर दे जैसे लोकतंत्र के चुनाव प्रक्रिया में टीएन शेषन एवं बिहार शिक्षा जगत में के.के.पाठक नें सरकारी स्कुलो की रौनक बढ़ा दी ठिक वैसे ही स्वास्थ्य क्षेत्र में हालात बदलने की बारी है अब बिहार में।

लोकतंत्र के चुनाव प्रक्रिया के टी एन शेषन एवं बिहार शिक्षा जगत की रौनक बढ़ाने वाले के के पाठक सरीखे अधिकारियों की स्वास्थ्य विभाग को है जरूरत: अमरदीप कुमार जय