RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में गंगा निरोधक कटाव कार्य का शुभारंभ किया।

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरो को विधायक द्वारा किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)02 मई।बिहार सरकार मंत्रीपरिषद द्वारा बड़हरा विधानसभा के चार क्षेत्रों को गंगा नदी कटाव क्षेत्र घोषित करने पर गंगा कटाव निरोधक कार्य में तेजी आ गया है।मंत्रीपरिषद द्वारा निर्णय लेने के बाद उन क्षेत्रो की जनता मे खुशी की लहर दौड़ गई और बाढ़ के पहले कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने की आशा दिखने लगी।क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया।
गुरूवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारियों के साथ अचरज लाल के टोला,केवटिया और मझौली में लगभग पाँच करोड़ की लागत से होने वाली कटाव रोधी कार्य का शुभारंभ किया। उक्त दौरान ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूलमाला और नारो के साथ स्वागत किया।
विधायक ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गंगा कटाव निरोधी कार्य में लगे मजदूरो को अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ अभिवादन किया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे हर वर्ष बाढ आती है जिससे क्षेत्र की जनता का जान-माल की हमेशा क्षति होता है।बाढ के बाद इस वर्ष सरकार द्वारा क्षेत्र को बाढ ग्रसित घोषित कराया गया और उस समय क्षेत्र मे बाढ राहत शिविर और स्वास्थ्य शिविर लगा कर सरकार द्वारा सुविधा दी गई।बाढ राहत रूपये भी सभी के खातो मे सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। मेरे विधानसभा क्षेत्र के गंगा किनारे के लगभग कई गाँवो मे कटाव लगातार हो रहा है। मैने पहले भी सरकार से कटाव क्षेत्र घोषित कराने का प्रयास किया था।आज राहत की बात है चार नए क्षेत्रो को बिहार सरकार द्वारा कटाव क्षेत्र घोषित किया गया और राशी भी उपलब्ध कराया गया। इसके लिए बड़हरा की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को दिल से धन्यवाद।
उन्होने मजदूरों को सम्मानित करते हुए कहा कि सभी मनुष्य जन्म से मजदूर होता है । मजदूरो के मेहनत से ही हम जीवन मे सुख पाते है।आज विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरो को सम्मानित करने से ह्दय प्रफुल्लित हो गया।इनका हमेशा सम्मान होना चाहिए।
कार्यक्रम में बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता कुमारी सुंदरम,देवानंद मंगलम,राजेश कुमार, कुमारी कविता, कनीय अभियंता आशीष रंजन,दयानंद,धीरज सिंह,मुन्ना सिंह,राजेन्द्र सिंह,उमा पांडे,सुगानी पांडेय,गणेश ठाकुर,राजेश सिंह,रोहित गोड़,राकेश सिंह,बबलू पासवान, बहोरन सिंह,परमेश्वर पासवान विवेक सिंह,लोकनाथ यादव,भीम यादव,बैकुंठ ठाकुर, धर्मेन्द्र गोंड समेत कई अन्य लोग थे।

Related posts

मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने डीआरडीए स्थित प्रशिक्षण भवन हॉल के सौंदर्यकरण कार्य का किया उद्घाटन!डीआरडीए परिसर से ऑनलाइन माध्यम से हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में पूर्ण कुल 8 पीसीसी पथ का भी उद्घाटन।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के मोदी गारंटी वैन बड़हरा विधानसभा के ख्वासपुर,नथमलपुर,मटुकपुर,और नरगदा पंचायत के नुरपुर पहुंची।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बाल श्रम से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान को पर्यटन में बनायेंगे नंबर वन डेस्टिनेशन : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में 761 करोड़ रूपए की लागत से कामाख्यानगर-दुबुरी खंड के 4 लेन के चौड़ीकरण का लोकार्पण और 34 करोड़ रूपए की लागत मोटेर से बनेर तक लाडुगांव से होकर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया

rktvnews

भोजपुर:भाजपा चिकित्सा मंच प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा ने किया बड़हरा क्षेत्र का दौरा जांच कर बांटी दवा।

rktvnews

Leave a Comment