RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने गरीब मरीजों के बीच फल बाटकर राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिवस की मनाई खुशियां।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 11 जून। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में आरा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया।फलों का वितरण और नेतृत्व कर रहे महासचिव मनोज सिंह ने कहा की आज सामाजिक न्याय के पुरोधा आदरणीय नेता श्री लालू प्रसाद यादव जी का 76 वा जन्म दिवस है।उन्होंने कहा की लालू यादव ही एक मात्र ऐसे नेता है जो सभी धर्म और जाति बिरादरी को सम्मान देने का काम करते हैं वो आज भी सभी धर्म और जाति को एक साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं।समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का भी कष्ट समझते हैं और उसके लिए काम करते है।जिले का भी विकास उनके तरह कोई नही किया है उनके प्रति मेरी और मेरे सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिल में आज भी वो सम्मान बरकरार है।लालू जी थोड़ा अस्वस्थ चल रहे थे इसलिए मैने और पार्टी के लोगो ने उनके जन्मदिवस पर आज गरीब मरीजों के बीच उनके लिए स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना से फलों का वितरण किया है।महासचिव के साथ वरीय नेता अनिल यादव, लक्ष्मण सिंह,तारक सिंह,मिंटू सिंह,मुन्ना सिंह,संजय सिंह,आशु सिंह,आकाश पासवान,अजीत यादव,रंजीत सिंह,संजय सिंह,विपिन चंद्रवंशी,लखन साह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!ईवीएम का रख रखाव एवं सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

नालंदा:माले–ऐपवा की राज्य स्तरीय जांच टीम ने किया पावापुरी दौरा

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों को कार्य संबंधित जानकारी दी।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने कल अगरतला में केंद्रीय स्तर की समन्वय समिति की बैठक- “पूर्वोत्तर में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना” के प्रतिभागियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन भोजपुर और गया बराबरी पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आयवीआरआई की रिपोर्ट अनुसार मृत हाथियों के विसरा में मिला साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड।

rktvnews

Leave a Comment