RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ:रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा।

मुख्यमंत्री ने यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ।

40 स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रदान किया चेक।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)23 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहुलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुड़कर कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Related posts

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दो-दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन – 2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:सोनवर्षा का तोताद्री मठ बना मथुरा धाम, 56 भोग से श्रीकृष्ण का मना छठी हार।

rktvnews

रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील कुमार सिंह की पुण्यतिथि आयोजित! सुनील बाबू का व्यक्तित्व और कृतित्व स्मणीय:पूर्वा एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

भोजपुर:लहरपा जनसंहार पीड़ितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद,डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा व पूर्व विधायक मनोज मंजिल।

rktvnews

भोजपुर : शराब व बाइक के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment