RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति और एरो क्लब ने खेली बराबरी की पारी, एथलेटिको बना विजेता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 23 अक्टूबर। सदर प्रखंड अंतर्गत पिरोटा के खेल मैदान मे महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा के नेतृत्व में राधा शरण सिंह मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग 2024 /25 आयोजन के चौथे दिन का प्रथम मुकाबला नवज्योति क्लब पकडी बनाम एरो फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला गया मैच का प्रथम गोल एरो फुटबॉल की ओर से 12 मिनट में रोहित सिंह ने किया इस तरह एरो फुटबॉल टीम एक गोल से मैच में आगे हो गई।पकड़ी टीम के खिलाड़ी वापसी करते हुए 15 मिनट में टीम के खिलाड़ी रॉकी सिंह ने अपनी टीम के लिए गोल कर दिया इस तरह दोनों टीम एक एक से बराबरी पर रही।एरो टीम के खिलाड़ी ने धावा बोलते हुए 29 मिनट में सेम साइड गोल पकड़ी टीम के खिलाड़ी की गलती से हो गया इस तरह एरो फुटबॉल टीम मध्यांतर तक दो एक से मैच में आगे हो गई मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ उसके बाद अपनी गलती को सुधारते हुए पकड़ी टीम के खिलाड़ी प्रकाश कुमार ने 39वें मिनट में बॉल को एरो फुटबॉल टीम के रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल कर दिया। इस तरह दोनों टीम में मैच में बराबरी पर आ गई फिर से मैच के 46 मिनट में एरो फुटबॉल टीम के खिलाड़ी कशिश कुमार ने गोल कर दिया और अपनी टीम को मैच में तीन दो के बढ़त दिला दी पकड़ी टीम के खिलाड़ी मैच में पिछड़ने के बाद फिर से वापसी किया और प्रकाश कुमार ने ही अपनी टीम के लिए तीसरा गोल कर दिया। इस तरह मैच समाप्ति तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रही इस मैच के निर्णायक के रूप में राजकुमार, धनजी कुमार ,रोहित कुमार और डॉक्टर रंजन सिंह थे। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अपने जमाने के वरिष्ठ फुटबॉलर लाल बहादुर लाल ने बॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया।
दिन का दूसरा मैच एथलेटिको आरा बनाम सिंह फुटबॉल क्लब उदवंतनगर के बीच खेला गया मैच के शुरूआती क्षण दूसरे मिनट में एथलेटिको टीम के खिलाड़ी राजा तिवारी ने अपने टीम के लिए प्रथम गोल किया फिर से मैच का 22वां और 26वां मिनट में राजा तिवारी ने ही अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया। इस तरह मध्यांतर तक एथलेटिको फुटबॉल क्लब आरा बढत बनाए हुआ था। मैच समाप्ति तक एथलेटिको फुटबॉल क्लब आरा की टीम3/0 से विजय घोषित हुई। इस मैच के निर्णायक के रूप में धनजी कुमार डॉ रंजन कुमार सिंह रोहित कुमार और राजकुमार थे इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी अजय सिंह थे।
संघ सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि कल का प्रथम मैच प्रकाश क्लब धवरी बनाम तापा एकादस के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम गडहनी फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित लोगों में संयोजक वीर बहादुर यादव कार्यालय सचिव ,डॉ रंजन कुमार सिंह पर्यवेक्षक, लाल बहादुर लाल, शशि सिंह ,सुधीर कुमार सिंह, रामचंद्र झमन लाल , रवि कुमार, मोहम्मद शमशाद ,राजन कुमार, राहुल कुमार उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने कौशल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की Recovery & Reconstruction (R&R) योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब पर कसा शिकंजा — चुनाव एवं त्योहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त, छापेमारी तेज।

rktvnews

लोकतंत्र की रक्षा देश की रक्षा- दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment