RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: बागपत:सरकार द्वारा संचालित केड़वा के वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को ना हो कोई समस्या,मूलभूत सुविधाएं कराई जाए उपलब्ध: जिलाधिकारी

60 वर्ष के ऊपर ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनके पास स्वयं के भरण पोषण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है वे वृद्धाश्रम में के लिए है पात्र।

इच्छुक धारक 60 वर्ष से अधिक के व्यक्ति बागपत के वृद्धाश्रम में आने के लिए करे संपर्क 639587 0736

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अपने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकको का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 एवं उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिककों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनपद में वृद्धाश्रम सजयपुर केड़वा कमाल में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बैठक की ओर संबंधित संस्था को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा समाज कल्याण विभाग की जो एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है जो हमारे वृद्ध वेसहारा है उनकी सुरक्षा के लिए और उनके जीवन यापन के लिए एक व्यवस्था है जनपद बागपत में ग्राम संजयपुर है वहां पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित एक आश्रम है इसमें की 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध हमारे जो बेसहारा वृद्धहै या स्त्री या पुरुष है और एक जनहित कारी संस्था संचालित करती है जिसकी प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जाती है वहां पर भोजन की व्यवस्था रहती है उसके अलावा वहां स्वास्थ्य की कपड़े की सभी कुछ निशुल्क है जो आजकल जो समाज की स्थिति है उसमें ऐसी कोई भी वृद्ध में कहीं भी हैं कि जो बेसहारा है जिनके बच्चों ने अपनी दायित्व का निर्भन नहीं किया है या कोई अन्य आर्थिक विपन्नता है ऐसे सभी लोग उसे आश्रम में रह सकते हैं इस समय भी संजयपुर के वृद्ध आश्रम वहां पर 57 हमारे अभी ऐसे समवासी रह रहे हैं और उसके अलावा वृद्ध आश्रम में 150 की क्षमता है इसी के क्रम में एक समिति के साथ बैठक की और संबंधित संस्था को आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा साफ सफाई रहनी चाहिए साइनेज बोर्ड लगे हो भोजनालय साल अच्छी बनी होनी चाहिए बैठने की व्यवस्था हो एक समरूपता की बेडशीट लगी हो उनके लिए मनोरंजन के साधन हो समाचार पत्र प्रतिदिन जाना चाहिए एक छोटी लाइब्रेरी भी बनी हो जिसमें अच्छे-अच्छे साहित्य रखे हो जिलाधिकारी ने संचालित संस्था को यह भी निर्देश दिए की दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ वृद्ध आश्रम में मनाया जाए जो कमियां हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए । एकरूपता के लिए जनपद बागपत में सभी लोगों से जिलाधिकारी ने अपील की है कि ऐसी कोई भी वृद्ध पुरुष स्त्री या पुरुष आपको कहीं भी दिखाते हैं जिनके पास जीव को पालन का साधन नहीं है और जो असहाय है चाहे उनके परिवार में कोई भी विप्णता है तो ऐसे वृद्ध आश्रम में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग निशुल्क अगर रह सकते हैं उनका स्वास्थ्य का देखभाल उनके सभी सुविधाओं का ध्यान देखभाल वहां भी की जाती है और अगर कोई भी ऐसे व्यक्ति हो तो वह इस आश्रम में उनका पहुंचा सकते हैं और आश्रम में आवेदन करने में कोई दिक्कत है तो अपनी तहसील में नगर पालिका में विकासखंड में जाकर संपर्क कर सकते हैं संस्था का संचालित मोबाइल नंबर 639587 0736 है जिस पर संपर्क कर कोई भी वृद्ध व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से इसमें अपना सरकार द्वारा संचालित भ्राता आश्रम में रह सकता है और अपना एक जीवन यापन कर सकता है सरकार द्वारा इसमें सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रहे हैं।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रोबिन समिति के सदस्य सुरेंद्र पाल सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

देवघर:शिवलोक मैदान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थीयो के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

राष्ट्रपति भवन में साहित्य सम्मेलन का आयोजन: साहित्य कितना बदल गया है?

rktvnews

मारपीट मामले का अभियुक्त गिरफ्तार ।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने आरा में 23.12 करोड़ रुपये की लागत से 137 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

भोपाल:अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

Leave a Comment