RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर: भव्य रूप में आयोजित होगा जिला स्थापना दिवस,जिलाधिकारी ने की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 अक्टूबर। आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस को भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर समाहरणालय सभागार कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस बार का स्थापना दिवस समारोह रमना मैदान के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी से किया जाएगा। साथ ही जिले के विभिन्न सरकारी/ निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रांकन, पेंटिंग, निबंध, मेहंदी, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को अपने विभाग के अंतर्गत किए गए नवाचार कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम, अग्निशमन वाहन, साफ- सफाई, पेयजल/ अस्थाई शौचालय विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

Related posts

पटना:मुग्ध करनेवाली प्रांजल भाषा थी ‘मुक्त’ जी की, ‘साहित्य सारथी’ थे बलभद्र कल्याण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सौगात : राज्यपाल ने 55 सीटर एसी बस को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर में डिफेंस काउंसिल के पदों की बहाली प्रक्रिया शुरू!7जून 23 तक कर सकते है आवेदन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर” खेलो झारखंड “अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

रामगढ़:जिला प्रशासन की बहुत ही पारदर्शी पहल ,घर बैठे लोगों को मिल रहे है ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड।

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर “स्वराज” का पहला सीजन लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment