RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : करनामेपुर पुलिस के साथ शराब कारोबारियों की झङप! 4 धंधेबाज हुए फरार, 1 गिरफ्तार! 228 पीस अंग्रेजी शराब,1 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल जप्त

करनामेपुर थाना मे गिरफ्तार शराब धन्धेबाज, जप्त शराब, स्कूटी व मोटरसाइकिल

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अप्रैल। शराबबंदी के दौरान भी शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। शराब कारोबारी इतने निडर हो चुके हैं कि पुलिस के साथ झड़प करने मे भी नहीं झिझक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला करनामेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुआ है। जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब धंधेबाजों को पकड़ा तो उन्होंने पुलिस के साथ बल प्रयोग करते हुए झंझट एवं मारपीट कर दिया और अपने साथी को भगाने मे सफल रहे। हालांकि पुलिस ने एक शराब कारोबारी को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने उक्त अंग्रेजी शराब, मोटरसाइकिल तथा स्कूटी को जप्त कर लिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ दलन छपरा गाँव के पास से एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार शराब धंधेबाजों को रोका। इस पर शराब धंधेबाजों ने पुलिस बल के साथ झंझट और मारपीट कर दिया। इस घटना मे एक पीटीसी अंशु पटेल जख्मी हो गए जिनका इलाज कराया गया। शराब कारोबारी पुलिस के साथ झंझट करइस अवसर पर चार लोगों को भगाने मे सफल रहे। हालांकि पुलिस बल ने एक शराब कारोबारी सहजौली गाँव के सोनू कुमार पांडे को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने 228 पीस अंग्रेजी शराब भी जप्त कर लिया। बरामद शराब में 180 एम एल का 192 पीस 8 पीएम 34.56 लीटर, 750 एम एल का 12 पीस रॉयल स्टैग 9 लीटर, 375 एम एल का 24 पीस मैजिक मोमेंट 9 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 52.56 लीटर है। पुलिस ने उक्त शराब, एक अपाची मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी को जप्त कर लिया है। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के बयान पर पांच नामजद तथा दोनों वाहनों के वाहन मालिक के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम, पुलिस पर हमला, सरकारी काम में बाधा तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार सोनू कुमार पांडे को जेल भेज दिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

Related posts

भोजपुर:रोटी बैंक व रेडक्रास द्वारा आम पन्ना पिलाना सराहनीय : पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लंबित आवेदन का एक सप्ताह में निष्पादन हो :दीपक बिरूआ, मंत्री

rktvnews

बक्सर:मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के नए मुख्यालय का शुभारंभ किया।

rktvnews

पढ़ने की संस्कृति : केरल का अनूठा लाइब्रेरी आंदोलन।

rktvnews

जिला कलक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment