RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार : भोजपुर:जीत की हुंकार के साथ तरारी से विशाल प्रशांत ने नामांकन किया दाखिल।

एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के नामांकन मे शामिल हुए डॉ दिलीप जायसवाल,जनसभा को किया संबोधित।

तरारी में एनडीए की जीत सुनिश्चित-डॉ दिलीप जायसवाल

उपमुख्यमंत्री और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विशाल प्रशांत का नामांकन दाखिल।

RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)22 अक्टूबर। तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के भव्य नामांकन समारोह का आयोजन भोजपुर जिले के पीरो उच्च विद्यालय मैदान में किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एनडीए को समर्थन देने का संकल्प लिया।सभा में शामिल समर्थकों और नेताओं ने कहा की जनता के इस विशाल समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि एनडीए की जीत सुनिश्चित है और तरारी का भविष्य विकास के नए मार्ग पर अग्रसर होगा।
इस नामांकन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल शामिल हुए साथ ही बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय कुमार सिन्हा, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा,बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय,डाँ. प्रेम कुमार,केदार प्रसाद गुप्ता, सुनील सिंह,सुमित कुमार सिंह,शीला मंडल,जयंत राज,संतोष सिंह, सांसद संजय जायसवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह, विधानपार्षद राधाचरण सेठ,श्रीभगवान कुशवाहा, विधायक राजू सिंह, संगीता कुमारी ,लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,हुलास पांडेय,संजय टाईगर,राजेश्वर राज,कौशल विद्यार्थी, आरा मेयर इंदु देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय स़िह,लोजपा जिलाध्यक्ष (आर) राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा,रालोसपा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा,प्रेम रंजन चतुर्वेदी, उदय प्रताप स़िह,वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, नरेन्द्र तिवारी,राजकुमार कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,अशोक भट्ट,संजय कुशवाहा,रितेश रंजन,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,निशांत सेंगर,ममता स़िह,रितुराज, जयंत किशोर,अभय विश्वास भट्ट,एवं एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नामांकन जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने किया।
इन नेताओं ने विशाल प्रशांत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए जनता को एनडीए सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराया और एक बार फिर एनडीए की जीत के लिए समर्थन की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस अवसर पर कहा, “यह चुनाव केवल एक राजनीतिक मुकाबला नहीं है, बल्कि यह तरारी के विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने का अवसर है। एनडीए सरकार ने अब तक जो विकास कार्य किए हैं, वे जनता के सामने हैं, और आगामी चुनावों में जनता का समर्थन हमें और भी आगे बढ़ाने में मदद करेगा। विशाल प्रशांत के नेतृत्व में तारारी का समग्र विकास होगा।”
डॉ. दिलीप जायसवाल ने जोर देते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता एनडीए को समर्थन देकर अपने क्षेत्र की प्रगति और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे भारी संख्या में मतदान कर एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत को विजयी बनाएं और एनडीए के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएं। उन्होने कहा कि दस महीने के कार्यकाल मे सरकार की सारी योजनाएं तरारी के विकास मे चलेगी।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी अपने संबोधन में तरारी वासियों से अपील की कि वे एनडीए को अपना समर्थन दें। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एनडीए के विकासशील योजनाओं और जनता की भलाई के लिए किए गए कार्यों को जनता तक पहुँचाने का एक और अवसर है। जनता केवल विकास के नाम पर वोट करे।
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तरारी मे शांति,अमन और विकास के नाम पर वोट करने की अपील की।
वहीं पूर्व केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा के पूर्व सांसद आर के सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे जो चुक आपलोगों ने किया,वह इस बार नही होना चाहिए।माले पर प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि माले पार्टी कमीशन खाने वाली पार्टी है,उसे विकास से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नही है।यह नक्सलवादी पार्टी है जिले मे कितने नरसंहार किया है,लोग भुल गए है। गरीबो का हितैषी बताने वाली पार्टी बताए कि एक भी गरीब का विकास किया है?
तरारी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मै नेता नही,आपका बेटा हूँ।मेरे पिताजी द्वारा क्षेत्र मे जो विकास किया गया था,उसे आगे ले जाने के लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।
कार्यक्रम के अंत मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी को जीत का माला पहनाया गया।
मंत्रीगण,विधायकगण और नेताओं ने तरारी के विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाँथो को मजबुत करने के लिए विशाल प्रशांत को अधिक से अधिक वोट से जिताने की अपील करते हुए कहा की इस नामांकन समारोह में शामिल हज़ारों लोगों के उत्साह और समर्थन से यह साफ हो गया है कि एनडीए को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन, कृषि सुधार और बुनियादी ढांचे के विस्तार जैसे मुद्दों पर एनडीए का ध्यान केंद्रित है, और जनता ने इन योजनाओं पर भरोसा जताया है।
समारोह के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में एनडीए की जीत के लिए संकल्प लिया और चुनाव के दिन जनता से भारी मतदान करने की अपील की।

Related posts

केंद्र ने विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम, 2011 के अंतर्गत ‘वाहनों की गति मापने के लिए रडार उपकरण’ के लिए नियम अधिसूचित किए।

rktvnews

शेमारू टीवी और शेमारू उमंग के कलाकारों ने ‘मदर्स डे’ की तैयारी को लेकर साझा कीं कुछ खास बातें!

rktvnews

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में “पर्यावरण संरक्षण के लिए तकनीकी नवाचार”और”प्लांटेशन ड्राइव” पर किया गया कार्यशाला।

rktvnews

वर्ष 2047 तक ऊर्जा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा उद्देश्य: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

अरूंधति रॉय और प्रो शेख़ शौकत हुसैन पर से मुकदमा वापस करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

Leave a Comment