RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 अक्टूबर।सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन ने आज 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति भवन में डॉ. हेन का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और सिंगापुर के मध्य द्विपक्षीय सहयोग का एक समृद्ध इतिहास है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी की हाल की सिंगापुर यात्रा और भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के दूसरे दौर के समापन से और मजबूती मिली है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि यह रिश्ता व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ गया है।
राष्ट्रपति ने प्रथम आसियान-भारत समुद्री अभ्यास की सफलतापूर्वक सह-मेजबानी करने के लिए सिंगापुर को बधाई दी, और संयुक्त अभ्यास की आगामी श्रृंखला के लिए दोनों पक्षों के सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति ने रक्षा क्षेत्र में नवीनतम विशेषज्ञता और तकनीकी प्रगति का लाभ उठाने के लिए दोनों देशों के रक्षा आरएंडटी दलों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता पर भी ध्यान दिया।

Related posts

नारनौल:सीएम ने वीसी के जरिए ली 55वीं हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक!महेंद्रगढ़ जिला के लिए 26.9 करोड़ की परियोजनाओं को तय अवधि में पूरा करने के निर्देश

rktvnews

भोजपुर:नवल किशोर ओझा ने पितरो की स्मृति में 151 पौधारोपण किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली।

rktvnews

यू ही नहीं कहते विकास पुरुष- शंभू चौरसिया

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कमारदुधानी स्थित आर्चरी स्टेडियम का किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल बैठक के दौरान “नंदा देवी राजजात यात्रा” के विषयक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment