RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)20 जून।झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र एवं खेलो इंडिया सेंटर के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के बीच सप्ताहव्यापी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत 13 जून को आयोजित क्रॉस कंट्री रन के माध्यम से खिलाड़ियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता एवं सहनशक्ति का भी आकलन किया गया।

16 जून को आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “नशामुक्त समाज और युवाओं की भूमिका” विषय पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र बनाकर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

18 जून को आयोजित निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिबंधित मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों ने नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
वहीं 19 जून को आयोजित रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से टीम भावना, अनुशासन, सहयोग एवं खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। नशे के विरुद्ध इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता फैलाने एवं स्वयं भी मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लिया।

Related posts

पटना:भारत के किस न्यायाधीश की मातृ-भाषा अंग्रेज़ी है? बताएँ माननीय?

rktvnews

सीसीआई ने ग्रीनको एनर्जीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा लिमिटेड) में अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

निबाव ने जमशेदपुर में घर के मालिकों के लिए लॉन्च की एडवान्स्ड सीरीज़।

rktvnews

चतरा वुड क्राफ्ट लघु उत्पादन इकाई के शिल्पकारों हेतु 25 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

गिरिडीह :उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर।

rktvnews

Leave a Comment