RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री से अमेरिकी राजदूत की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान में अमेरिकी निवेशकों को किया आमंत्रित।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी 9 से 11 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में श्री गार्सेटी एवं अमेरिकी निवेशकों को आमंत्रित किया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि राज्य में अक्षय ऊर्जा, खनन, आईटी और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सौर एवं पवन ऊर्जा के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एक नई पर्यटन नीति लाई जा रही है, जिसमें निवेशकों को कई तरह के लाभ दिए जाएंगे। राज्य में कौशल विकास, आई टी, बुनियादी ढ़ांचे के आधुनिकीकरण एवं रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा इन क्षेत्रों में निवेशकों के लिए ढेरों अवसर हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्य में जलवायु, सतत् विकास, ग्रीन टैक्नोलॉजी, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अनुसंधान, पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अमेरिकी साझेदारी एवं सहयोग पर जोर दिया। श्री शर्मा ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों के राजस्थान में कैम्पस खोलने, जीसीसी एवं डाटा सेन्टर के क्षेत्र में भी काम करने के लिए आमन्त्रित किया। अमेरिकी राजदूत ने महिला विकास, ऊर्जा, शहरी विकास, खेलकूद इत्यादि के क्षेत्र में भी अमेरिका द्वारा सहयोग की इच्छा व्यक्त की। श्री गार्सेटी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल ने श्री शर्मा द्वारा दिए प्रस्तावों पर गहन रूचि दिखाई।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल में यूएस एम्बेसी से आर्थिक मामलात अधिकारी डेमन ड्यूबोर्ड, वरिष्ठ राजनैतिक सलाहकार ए. सुकेश, वाइस कौंसिल एलेक्जेण्डर व्हाइट, राजनैतिक अधिकारी हिना राव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:ऐतिहासिक गांव एकवना घाट पुस्तक गांव के लिए ग्रंथ एवं पुराण है :आशुतोषानंद गिरी

rktvnews

बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था: समस्या और समाधान विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

मत्स्य-6000: देश की चौथी पीढ़ी की गहरे समुद्र में चलने वाली पनडुब्बी ने सफलतापूर्वक पानी के अंदर परीक्षण पूरे किए।

rktvnews

नवादा: डीएम और डीडीसी ने दिल्ली के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

क्यामुद्दीन अंसारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी,राष्ट्रीय स्वछता अभियान के तहत आरा शहर के सड़कों पर पसरी है गंदगी!प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को विफल कर रहे भाजपाई महापौर: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

राजस्थान:1 मार्च से अब तक अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पास।

rktvnews

Leave a Comment