RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राज्यपाल ने युएसए के राजदूत एरिक गार्सेटी व प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, राज्यपाल ने राज्य की ओर से किया अभिनन्दन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)21 अक्टूबर। संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी के नेतृत्व में सोमवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी दूतावास के उप निदेशक श्री एरोन, वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार ए. सुकेश, एलेक्जेंडर वाईट और यूएस दूतावास में राजनीतिक अधिकारी हिना राव उपस्थित थी।
इस दौरान एरिक गार्सेटी ने राज्यपाल के साथ भारत में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारत की विविधता में एकता की संस्कृति और आत्मीयता से भरे लोगों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान अपनत्व से भरा प्रदेश है। श्री गार्सेटी ने बताया कि वर्ष 2013 में लॉस एंजिल्स शहर के 42 वें मेयर के रूप में भी उन्होंने कार्य किया। उन्होंने विशेष रूप से मेयर रहते हुए लॉस एंजिल्स को ग्रीन सिटी बनाने, वहां निवेश के लिए किए विशेष कार्य और भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में रहे अपने अनुभवों को साझा किया। श्री बागडे ने राजस्थान यात्रा के स्मृति—स्वरूप श्री गार्सेटी को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।
इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री जोगाराम, राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, राजस्थान पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक सुषमा अरोड़ा भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर पुलिस ने तीन अभियुक्त व एक वारंटी समेत चार को भेजा जेल।

rktvnews

भोपाल:प्रकृति के मनमोहक नर्तन एवं मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव का पर्व है बसंत: गोकुल सोनी

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में निर्देशन सेल द्वारा मानसिक स्वास्थ्य व समायोजन का मापन किया गया।

rktvnews

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से ली जानकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment