RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:बड़हरा विधायक ने कोईलवर प्रखंड के महकमपुर डुमरिया मे शिविर लगा आमजनो को दिलाई पार्टी की सदस्यता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान लगातार चल रहा है।प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान भोजपुर जिला के सभी म़डलो मे चल रहा है।
बड़हरा विधानसभा के कोईलवर प्रखंड के खेसरहिया पंचायत अंतर्गत महकमपुर डुमरिया मे बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री द्वारा सदस्यता अभियान के तहत शिविर लगा कर दर्जनों आम जनता और कार्यकर्ता को आँनलाइन और आँफलाईन माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलवाया गया।
उक्त अवसर पर विधायक ने कहा कि बड़हरा विधानसभा मे बाढ़ आपदा आने के कारण सदस्यता अभियान धीमा हो गया था,लेकिन प्रदेश द्वारा निर्देश प्राप्त होने के उपरांत विधानसभा क्षेत्र मे अभियान मे तेजी लाया गया है।अब क्षेत्र मे सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो और नीति एवं लाभान्वित योजनाओं से प्रेरित हो कर समाज के सभी वर्ग के जनता भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे है।भाजपा एक अनुशासित और सैद्धांतिक पार्टी है।इसके नीति और उद्देश्य स्पष्ट है,जिसमे गरीब, महिला,युवा और किसान केवल चार ही सामाजिक वर्ग है और उनके विकास के लिए नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार लगातार विकास कर रही है।
देश को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने मे देश की जनता का विकास होना जरूरी है।आज केन्द्र सरकार की सारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे है।
कार्यक्रम में रमेंद्र सिंह, लाल बिहारी सिंह,मनोरंजन तिवारी ,बिंदा राम, भोला राम ,अनिल उपाध्याय, रवि रंजन सिंह, दशरथ सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राम नाथ सिंह, महेश सिंह, भोला सिंह अजित सिंह, अजय सिंह, बुलू सिंह सहित ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने वार मेमोरियल युद्ध स्मारक के निर्माण पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह का प्रकट किया आभार।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले 26 नवंबर 2024 को सामूहिक विवाह संबंध में की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास : मंत्री रामविचार नेताम

rktvnews

भोपाल:मंत्री श्री सारंग ने ओलम्पिक में मध्यप्रदेश की सहभागिता की संभावनाओं पर कार्य करने के दिये निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया।

rktvnews

गिरीडीह:(PMAY-G) आवास एवं मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर, उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को किया निर्देशित।

rktvnews

Leave a Comment