RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने वार मेमोरियल युद्ध स्मारक के निर्माण पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह का प्रकट किया आभार।

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह द्वारा युद्ध स्मारक का निर्माण सैनिकों के प्रति सम्मान को करता है प्रदर्शित: मेजर राणा प्रताप सिंह

आरा/ भोजपुर 30 सितंबर। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह द्वारा वार मेमोरियल युद्ध स्मारक का एनटीपीसी भारत सरकार के सौजन्य से निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा की उक्त परिसर में केंद्रीय मंत्री सह सांसद द्वारा वार मेमोरियल युद्ध स्मारक की स्थापना सैनिकों के प्रति सम्मान का सूचक है। साथ साथ आने वाली पीढ़ी को सैनिकों की शहादातों की गाथाओं से अवगत कराने का सराहनीय प्रयास है।
विदित हो की आज केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह,विधान परिषद् सदस्य अवधेश नारायण सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ साथ पूर्व सैनिकों में मुख्य रूप से जे एन सिंह, ए के सिंह,कन्हैया सिंह सहित एनसीसी के जेसीओ, कर्मचारी और एनसीसी कैडेट की उपस्तिथि में नारियल फोड़ पूजा विधि कर युद्ध स्मारक के निर्माण का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह को अंग वस्त्र दे सम्मानित भी किया।

Related posts

दरभंगा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्तर पर “स्थायी समिति” का किया गया गठन।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खास विधायक प्रतिनिधि झामुमो नेता के इशारे पर हुई सूर्या हांसदा की हत्या : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

पटना:भारत के प्रथम हृदय-रोग-विशेषज्ञ और ऋषि-साहित्यकार थे डा श्रीनिवास: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बक्सर:डिजिटल प्लेटफार्म ने दुनियाभर के लोगों को real time में समाचारों तक पहुंचने और विविध दृष्टिकोणों से अवगत होने का अवसर प्रदान किया है: जिलाधिकारी

rktvnews

‘प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई)’ के सफल कार्यान्वयन के नौ साल पूरे हो गए हैं ।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment