RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हरसंभव प्रयास : मंत्री रामविचार नेताम

आदिम जाति विकास मंत्री ने साकरा में पीएम जनमन के तहत बने आवासों का किया निरीक्षण।

कमार जनजाति के बीच पहुंचकर मुलभूत जरूरतों की ली जानकारी।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)14 जुलाई।आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति मंत्री रामविचार नेताम रविवार को जिला धमतरी, विकासखंड सिहावा के ग्राम साकरा पहुंचे। ग्रामीणों ने इस मौके पर मंत्री श्री नेताम का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ये योजनाएं धरातल पर उतरकर प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचे और उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो यह हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत कमार जनजाति समुदाय के लिए बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। मंत्री श्री नेताम ने कमार जनजाति के बीच पहुंचकर राशन, बिजली, पानी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, आवास जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।
इस मौके पर धमतरी जिला पंचायत के अध्यक्षअरुण सार्वा एवं सिहावा क्षेत्र की पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव उपस्थित थी।

Related posts

पटना:‘बदलो सरकार-बदलो बिहार’ के नारे के साथ माले का पटना महानगर सम्मेलन आज से शुरू।

rktvnews

देश में चिकित्‍सा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से पांच क्षेत्रीय चि‍कित्‍सा केन्‍द्रों की स्‍थापना हेतु राज्‍यों की सहायता के लिए केंद्रीय बजट 2026-27 में एक योजना प्रस्‍तावित।

rktvnews

भोजपुर:सशक्त भारत के उत्थान के लिए कटिबद्ध है जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बिहार: भोजपुर: लोक अदालत की सफलता को ले न्यायिक पदाधिकारियों संग की गई बैठक।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री के कर कमलों से दिव्यांगजनों को प्रदान किया गया बैटरी चालित ट्राई साइकिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25 ‘बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच-एक नई पहल’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment