RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे महिला व बाल सशक्तिकरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

महिला व बाल सशक्तिकरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता के उपरांत पुरस्कार वितरण करते थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार व अन्य
शिव गोविन्द साह प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में हुआ आयोजन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 फरवरी। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल सशक्तिकरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुर स्थित शिव गोविंद साह प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय मे किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार द्वारा कराया गया। विदित हो कि बिहार पुलिस सप्ताह दिवस का आयोजन 22 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक किया गया है। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर 22 फरवरी 2026 को वृक्षारोपण, महिला बाईक रैली 100 मीटर दौड़ स्पर्धा, रिले रेस एवं शहीद पुलिस कर्मी के परिजनों का सम्मान किया गया। 23 फरवरी 2026 को खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 24 फरवरी 2026 को स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 फरवरी 2026 को महिला एवं बाल सशक्तिकरण पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी कड़ी मे शिव गोविंद साह प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय मे कक्षा 9 की छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे साहोडीह की अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान, शाहपुर की फिजा परवीन ने द्वितीय स्थान तथा ईंटवा की ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम इकबाल यादव, शिक्षिका विद्या कुमारी, मीरा सिंह, सुमिता कुमारी, प्रतिमा श्रीवास्तव, शिक्षक यज्ञ नारायण ठाकुर, शशि कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मुस्कान विशेष अभियान के तहत 6 दिनों में प्रदेशभर में 314 से अधिक बालिकाएँ सकुशल दस्तयाब।

rktvnews

चतरा:कृषि नवाचार, सम्मान और समृद्धि का संगम बना दो दिवसीय “कृषि उद्यम मेला – 2025”, हुआ भव्य समापन।

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

युग प्रवर्तक और आधुनिक हिंदी के जनक थे भारतेन्दु:प्रो नीरज सिन्हा

rktvnews

02गया स्नातक और शिक्षक का निर्वाचन सुचारू रूप से कराने हेतु जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा बैठक आयोजित।

rktvnews

दिव्यांगजनों के लिए ऐतिहासिक पहल का अनावरण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment