RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का समर्थकों ने किया स्वागत।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई। शनिवार को बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का सहार क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गुलजारपुर गांव के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप ग्रामीणों के द्वारा भव्य रूप से स्वागत कार्यक्रम रखा गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्वकर्ता निवर्तमान युवा अध्यक्ष अवध नंदन मौआर, भाजयुमो जिला प्रवक्ता चंदन कुमार चांद एवं उज्ज्वल कुमार की निगरानी में की गई। उप मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों ग्रामीण कार्यकर्ता ने बेताब दिखे । उप मुख्यमंत्री को सभी लोगो ने दर्जनों अंगवस्त्र और सैकड़ों फूलमाला देकर सम्मानित किया। वही चंदन कुमार चांद और अवध नंदन मौआर ने बुके और ” सनातन की संविधान ” की धार्मिक पुस्तक एवं सॉल देकर सम्मानित किए।ग्रामीणों का प्रखंड कार्यालय में दाखिल खारिज मे मनमानी अवैध वसूली की शिकायत भी की गई जिस पर माननीय द्वारा कहा गया की लिखित आवेदन के हमे सौंपे , हमारे विभाग में भ्रष्टाचार करनेवालों की खैर नहीं होगी। परशुराम सेवा दल के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार द्वारा विश्व शांति श्री लक्ष्मी यज्ञ का आमंत्रन पत्र भी दिया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी और धर्म ध्वजवाहक,ब्रह्मर्षि कुलभूषण विजय सिन्हा जिंदावाद के नारो एवं भारत माता की जयघोष के साथ विजयमय हो गया । उक्त कार्यक्रम में ब्रजेश राय,सतीश राय , उत्तम राय, रंजीत राय,अमित राय,कविंद्र राय,छोटू राय,अनुराग राय,शंकर जी ,संजय राय एवं अन्य सम्मिलित रहे।

Related posts

भोजपुर में ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार।

rktvnews

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने की समीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अगस्त 24

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की सुनी समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: महाजुटान की तैयारी को ले जनसंगठनों के प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘एक वाहन एक फास्टैग’ पहल का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment