RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखंड: रांची:प्रथम चरण के नामांकन के दूसरे दिन एक पर्चा हुआ दाखिल।

अब तक तीन करोड़ 15 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त।

50 हजार तक नकद रुपये लेकर चलने की है छूट : के. रवि कुमार

रांची/झारखंड(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)20 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया है कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को सिर्फ एक व्यक्ति ने हटिया से अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया है। इसे लेकर अब तक विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दाखिल नामांकनों की कुल संख्या 4 हो गयी है। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को रविवार का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। वह शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि नकद 50 हजार रुपये लेकर चलने पर कोई पाबंदी नहीं है। 50 हजार से 10 लाख रुपये तक नकद लेकर चलने पर उसे जब्त कर संबंधित डीडीसी की कमिटी में यह परीक्षण होगा कि यह राशि चुनाव कार्य या आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है या नहीं। अगर इससे जुड़ा मिला, तो उसे जब्त कर कानूनी कार्रवाई होगी। कमिटी अगर आश्वस्त होती है कि राशि वैध है, तो उसे संबंधित व्यक्ति को सौंप देगी। वहीं अगर किसी को बैंक आदि में रुपये जमा करना होता है, तो वह डीडीसी की पूर्वानुमति लेकर बिना रोक टोक ऐसा कर सकता है। 10 लाख से ऊपर की जब्त राशि के मामले को आयकर विभाग देखेगा।
उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक तीन करोड़ 15 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है। 49.61 लाख की सर्वाधिक जब्ती पाकुड़ में हुई है। इसी प्रकार धनबाद में 46.72 लाख, दुमका में 34.23 लाख और पलामू में अब तक 29.04 लाख रुपये मूल्य के अवैध सामान और नकदी की जब्ती हुई है। 10 लाख से अधिक जब्ती वाले जिलों में गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खारसावां और रांची शामिल हैं। इसमें राज्य पुलिस ने सर्वाधिक 1 करोड़ 60 लाख की जब्ती की है। वाणिज्य कर विभाग ने 61 लाख और आबकारी विभाग ने 59 लाख से अधिक की जब्ती की है।

Related posts

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन।

rktvnews

सारण:6 ,7 एवं 8 दिसंबर 2023 को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन!राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल संचालन हेतु समितियों का हुआ गठन।

rktvnews

इंदौर-उज्जैन के मध्य शुरू होगा मेट्रो ट्रेन संचालन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वच्छ उज्जैन से स्वस्थ उज्जैन की ओर शहर के बढ़ते कदम।

rktvnews

युद्ध की प्रकृति और स्‍वरूप में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण वित्तीय प्रक्रियाओं में बदलाव अपनाने की जरूरत: सीडीएस जनरल अनिल चौहान

rktvnews

आईआरईडीए ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल में पारदर्शिता में सुधार के लिए सीएसआर पोर्टल लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment