RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : करनामेपुर मे कार व बाइक से 69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

करनामेपुर मे मारुति सुजुकी ऑल्टो कार से बरामद 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 मार्च। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना के थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ दो अलग-अलग जगह से कार और बाइक पर से अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लालू डेरा जाने वाली सड़क पर से एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार पर से 180 एम एल का 288 पीस 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 51.84 लीटर है। साथ ही पुलिस ने तीन शराब तस्करों को भी दबोच लिया। पुलिस ने उक्त शराब और मारुति सुजुकी ऑल्टो कार को जप्त कर लिया। पुलिस ने सरोज कुमार, दीपक चौधरी और अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया। सरोज कुमार एवं दीपक चौधरी संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गाँव का तथा अखिलेश कुमार ओझवलिया गाँव का रहने वाला बताया जाता है। एक अन्य मामले मे पुलिस ने एक बाइक सवार बबलू प्रसाद के पास से 17.28 लीटर 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। बबलू प्रसाद दलन छपरा गाँव का रहने वाला बताया जाता है। इस तरह करनामेपुर पुलिस ने कुल 69.120 लीटर 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया।

Related posts

डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, एलवीएम3 ने सबसे भारी पेलोड की सफलता के साथ विश्व स्तरीय विश्वसनीयता का प्रदर्शन किया।

rktvnews

बागपत:हुनर है तो अवसर है,11 जून को स्यादवाद इंस्टीट्यूट बागपत में लगेगा विशाल रोजगार मेला।

rktvnews

भोजपुर:बसपा प्रत्याशी मृत्युंजय भारद्वाज ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

दुर्गा दास उइके ने जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

गीतकार कुमार अजय सिंह के गीत हो रहे है प्रचलित।

rktvnews

भोजपुर: नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले ,प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment