RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

गया: डीएम पीठासीन पदाधिकारियों को फोन लगा ले रहे मतदान संबंधी उनके द्वारा लिए गए प्रशिक्षण की जानकारी।

RKTVNEWS/गया(बिहार )13 अप्रैल।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वच्छ, निष्पक्ष एव भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने ज़िला नियंत्रण कक्ष में स्थापित विधानसभा वार लगाए गए मास्टर ट्रेनर के माध्यम से सभी बूथों के पीठासीन अधिकारी को बारी बारी से कॉल करके, चुनाव के दिन ईवीएम हैंडलिंग एव विभिन्न प्रकार के भरे जाने वाले प्रपत्रों की जानकारी लिया जा रहा है। ताकि वो चुनाव सम्पन्न कराने के लिये प्राप्त ट्रेनिंग को कितना अच्छा से समझा है, यदि किसी को कोई डाउट रहता है, तो उसे फ़ोन पर ही समाधान करवाया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित पीठासीन पदाधिकारी का जब तक डाउट का समाधान नही हो जाता तब तक फॉलो अप किया जा रहा है।
ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने रैंडमली अनेको पीठासीन अधिकारी को कॉल करके मतदान के दिन क्या क्या प्रपत्र भरे जाते हैं, ईवीएम हैंडलिंग की जानकारी, बीयू, सीयू, विविपैट की जानकारी, पोलिंग एजेंट को पोलिंग के बाद कौन सा कार्बन कॉपी दिया जाता है इत्यादि की पूरी जानकारी बारी- बारी से पीठासीन पदाधिकारी को कॉल करके पूछे हैं। डीएम ने पीठासीन अधिकारी के रूप में लगे अभिनंदन कुमार, राहुल कुमार, शिवशंकर कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार, कुणाल कुमार इत्यादि को रैंडमली कॉल किया और ईवीएम एव मतदान के दिन क्या क्या काम किये जाते हैं, से संबंधित पूरी जानकारी लिया। डीएम ने खुसी जाहिर करते हुए कहा कि काफी अच्छी तरह ट्रेनिंग लिया है। डीएम ने सभी पीठासीन पदाधिकारी को शुभकामनाएं दिया कि आप सभी अच्छे तरीके से मतदान कार्य सम्पन्न करवाये।
डीएम ने प्रशिक्षण कोषांग एव ज़िला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बारी बारी से सभी पीठासीन पदाधिकारी को कॉल करके बेसिक जानकारी लेने के क्रम में कोई पीठासीन पदाधिकारी कमजोर या कम जानकारी वाले चिन्हित होते हैं, तो उनका नाम और अन्य जानकारी अलग रजिस्टर में संधारित करे। और उन्हें बार बार फॉलो अप लेते रहे, जब तक वो पूरी तरह संतुष्ट नही जो जाए।
इसके पश्चात सी- विजिल मोनिटरिंग सेल, चेकपोस्ट सीसीटीवी मोनिटरिंग सेल, एक्सपेंडिचर मोनिटरिंग सेल एव 1950 कंट्रोल रूम में आने वाले कॉल्स एव रजिस्टर को देखा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय बजट 2026-27 में प्रत्‍यक्ष कर प्रस्‍तावों में दंड और अभियोजन को युक्तिसंगत बनाने की घोषणा।

rktvnews

बक्सर:जीविका द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

पटना के गोविंद मित्रा रोड में दवा की दुकानों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर ड्रग विभाग की छापेमारी।

rktvnews

आफतकाल लाने वालों के बीते आपातकाल पर बरसते घड़ियाली आंसू।

rktvnews

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ।

rktvnews

40 हजार से अधिक अमृत सरोवर राष्ट्र को समर्पित – केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि।

rktvnews

Leave a Comment