RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बिहार: भोजपुर:राजा रामचन्द्र को मिली राज गद्दी,भव्य देवी जागरण का भी हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर)20 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 18 दिवसीय रामलीला मंचन के पश्चात शनिवार को माता आरण्य देवी के पावन धरती पर 400 वर्ष पुरानी नगर रामलीला समिति के तत्वाधान मे आयोजित नगर रामलीला समिति के द्वारा राजा रामचन्द्र को राजगद्दी प्रदान किया गया।इस अवसर पर भव्य देवी जागरण एवं झांकी प्रदर्शन का भी आयोजन समिति के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उसके बाद विधिवत पूजा कर राजा रामचंद्र को आज राजगद्दी पर बैठाया गया. हजारों की संख्या में आज दर्शक इस दृश्य का आनंद ले रहे थे .आज इस अवसर पर भव्य देवी जागरण का भी आयोजन किया गया. जागरण से पहले विधिवत पूजा पाठ किया गया जिसमें उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता और उनकी पत्नी और शंभू नाथ केसरी और उनकी पत्नी पंकज प्रभाकर और उनकी पत्नी प्रिया देवी ने अपना योगदान दिया. जिसमें प्रयागराज के कलाकारों द्वारा माता के भजन और झांकियां के द्वारा प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा. भक्ति गीतों पर दर्शक खूब झूमे और जय माता दी की जयकारों से सारा वातावरण गूंज उठा .आए हुए कलाकारों में इशरत जहां केडिया मुंबई ,अमन परवाना जमशेदपुर ,अमृत सिं नहा पटना ,विजय सोनी पटना ,संजीव प्रियदर्शी पटना,के गायकी से उपस्थित लोग झूम उठे .सोनाली तरुण चोपड़ा प्रयागराज, की झांकियां ने स्टेज पर साक्षात काली और दुर्गा का रूप दिखाए .कृष्ण और राधा का झांकी भी सराहनीय था .सर्वप्रथम अध्यक्ष सोनू राय ने आए हुए सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत एवं अभिवादन किया उन्होंने मंच से सभी शहर वासियों एवं आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया कि उनके कारण ही आज इस रामलीला समिति का कार्यक्रम सफल हुआ. माता का आशीर्वाद और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे ऐसी उन्होंने मंच से कामना की .उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सभी कलाकारों को अभिवादन किया एवं समिति के सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया. संरक्षक मंडल के हकीम प्रसाद ने राम के राजगद्दी मिलने पर कहा कि आज इस मंच पर प्रभु की वनवास का समय खत्म हुआ और बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा आज मां का जागरण है सभी श्रोताओं एवं लोगों को अभिवादन किया. उन्होंने कहा माता रानी का आशीर्वाद सब पर बना रहे . कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा की राम के कार्य में कभी भी आर्थिक परेशानी ना आई है ना कभी आएगी सभी का भरपूर सहयोग मिला जिसके लिए रामलीला समिति सभी का बहुत आभारी है. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हैं महासचिव शंभू नाथ प्रसाद ने कहा कि राम के कार्य में कोई बाधा नहीं आई और ना ही कभी आएगा ” हुई है वही जो राम रचि राखा” यह उद्घोष के बाद उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया. मुख्य अतिथियों में पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व एमएलसी लाल दास राय, प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, श्री श्री 1008 रामकिंकर दास जी, राकेश रंजन उर्फ पुतुल जी, संजय महासेठ ,अशोक शर्मा, मालती देवी वार्ड पार्षद, आदित्य विजय जैन, डॉ विजय गुप्ता, डॉ अंशु डेंटिस्ट, संरक्षक मंडल में रामेश्वर प्रसाद ,हकीम प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, ,शंभूनाथ प्रसाद, मदन प्रसाद, दिलीप गुप्ता ,शंभू नाथ केसरी, विजय भारती ,गौतम उर्फ़ राजा, सनी शाहबादी और रोटी बैंक के सदस्य मौजूद थे और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता ही उपस्थित थे.संगीत और साज पर मुन्ना बर्मन और उनका ग्रुप का योगदान सराहनीय था .कार्यक्रम की जानकारी समिति के प्रवक्ता पंकज प्रभाकर ने दी|

Related posts

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मतपेटिका रिसीविंग कार्य का किया अवलोकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नींव रखी।

rktvnews

शाहपुर थाने में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नव संवत्सर, उगादि, साजिबू चेइराओबा, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और नवरेह के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में सोमवारीय विभागीय समन्वय सह समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

rktvnews

Leave a Comment