RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

झारखंड:रामगढ़: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान ।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)20 अक्टूबर।आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के उपरांत के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार के निदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी के आदेशानुसार उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से गोला थाना अंतर्गत अवैध शराब बिक्री व निर्माण के विरुद्ध चलाया गया सघन छापेमारी अभियान।
छापेमारी अभियान के दौरान DVC चौक, गोला मार्केट एवं रजरप्पा थाना अंतर्गत बाबा भंडारी लाईन होटल में सघन व व्यापक छापामारी कर 32 पीस विदेशी शराब, 10 पीस देशी शराब एवं 18 पीस केन बीयर बरामद करते हुए करीब 6 लीटर विदेशी शराब, 9 लीटर बीयर एवं 1.80 लीटर देशी शराब जप्त किया गया । उक्त छापामारी अभियान में गोला मार्केट से मिहिर पोद्दार एवं बाबा भंडारी होटल के संचालक विक्की कुमार भंडारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक अमित मड़की, सिपाही नरेश महतो, कमलेश कुमार, प्रेम सिंह एवं अधीनस्थ सशस्त्र गृहरक्षक के जवान उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश में पेड न्यूज के 80 प्रकरणों में 78 उम्मीदवारों को नोटिस जारी जिला स्तर पर 2 प्रकरण हुए निरस्त।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अगस्त 24

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग दिवस और अलंकरण समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment