RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: एसबी कालेज के एनएसएस इकाई 2 द्वारा “शिक्षा पर सबका हक अभियान”।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 सितंबर। शुक्रवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्चना कुमारी के नेतृत्व में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर मौलाबाग के दलित बस्ती में “शिक्षा पर सबका हक”अभियान चलाया गया। डॉ अर्चना कुमारी ने कहा यह दिवस साक्षरता के महत्व और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। साक्षरता के माध्यम से ही समाज में सामाजिक और आर्थिक विकास संभव होता है। साक्षरता एक व्यक्ति को न केवल पढ़ने और लिखने में सक्षम बनाती है, बल्कि उसे समाज में अपनी भूमिका समझने और जीवन में नए अवसरों का लाभ उठाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सक्षम बनाती है। आज भी दुनिया के कई हिस्सों में लोग अशिक्षित हैं,जो उनके विकास में बाधक है।अशिक्षा गरीबी, बेरोजगारी और असमानता का कारण बनती है। इस अभियान के अंर्तगत एन एस एस के स्वयंसेवकों ने दलित बस्ती के बच्चों को पढ़ाया एवम बच्चों के बीच स्लेट, पेंसिल, कॉपी, मनोहर पोथी एवं चॉकलेट का वितरण किया। स्वयंसेवकों ने भी बच्चों, बच्चियों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया साथ ही जो बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे उनको स्वयं पढ़ाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों में अंकुश, मीरा, खुशी, निशांत, सोनू, पवन, मेघा, सुंदरम,अमित, अमन, गुरू एवम अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

आरईसी लिमिटेड ने सड़क और राजमार्ग क्षेत्र के वित्तपोषण पर सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:64 रिद्धि कलश स्थापित कर हुआ चातुर्मास कलश स्थापना का भव्य समारोह।

rktvnews

गढवा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं प्रखंडों के निर्वाचन प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अपनी मणिपुर यात्रा के दूसरे दिन आज इंफाल में नागरिक समाज संगठनों, प्रमुख हस्तियों के समूह, बुद्धिजीवियों, सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों और सिविल सर्वेंट्स के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया

rktvnews

भोजपुर:आरा समेत भोजपुर की सातों सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन: कुणाल

rktvnews

Leave a Comment