
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)17 अक्टूबर। आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा 196- तरारी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 की तैयारी के मद्देनजर समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण उपचुनाव कराने हेतु 23 कोषंग का गठन किया गया है,जो मुख्यतः कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री -सह- मतदाता सूची की तैयारी, वाहन कोषांग, ई0वी0एम0 कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग, प्रेषक कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, पोस्टल बैलेट/ मतपत्र /डमी वैलेट पेपर कोषांग, मीडिया कोषांग, वीडियोग्राफी एवं वेबकास्टिंग कोषांग, कम्युनिकेशन प्लान कोषांग, अर्धसैनिक बल कोषांग, कार्मिक कल्याण प्रबंधन एवं पीडब्ल्यूडी कोषांग, मतगणना कोषांग, ऑनलाइन मॉनिटरिंग/डैशबोर्ड कोषांग, एकल खिड़की कोषांग, स्वीप कोषांग, कंप्यूटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी एवं आई0टी0 कोषांग, कंप्लेन रिड्रेसल एंड वोटर हेल्पलाइन कोषांग, मूलभूत सुविधा कोषांग, निर्वाचन है।
सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी के द्वारा अपने कोषांग के कार्य एवं तैयारी के बारे में जिलाधिकारी को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी को ससमय अपने कार्यों के निष्पादित करने के लिए निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता एवं सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
