RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राज्य स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता अण्डर – 19 में दरभंगा की बेटियों ने स्थान पाकर जिले का बढ़ाया मान : खेल पदाधिकारी

दरभंगा/बिहार 08 दिसम्बर। जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन, सिवान के सौजन्य से आयोजित राज्य स्तरीय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर दरभंगा के बालिका खिलाड़ियों ने राज्य के स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने में सफलता पाई।
इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने जिला हैंडबॉल संघ, दरभंगा के सचिव रविन्द्र कुमार सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा परिमल को शुभकामनाएं दी।
इसकी सूचना मिलते ही दरभंगा जिला खेल कार्यालय में उमंग एवं उत्साह का संचार हुआ।
जिले के खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों के साथ- साथ कोच मुकेश कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी हैंडबॉल तथा बहेड़ी के प्लस टू उच्च विद्यालय, धनौली के प्रधानाचार्य सुधि सिंह के सुंदर नेतृत्व की सराहना की।
जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों के इस सुंदर प्रयास के लिए हैंडबॉल के प्रशिक्षक आशीष कुमार के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह की घोषणा की।
सिवान से वापस आने पर अण्डर -14, 17 खिलाड़ियों के साथ-साथ अण्डर – 19 की बालिका खिलाड़ियों में दुर्गा कुमारी, रिंकी कुमारी, मुस्कान कुमारी, गुड़िया कुमारी, मुस्कान कुमारी, सोनी कुमारी, तबस्सुम खातून, जयंती कुमारी, वर्षा कुमारी, रागिनी कुमारी, संजू कुमारी एवं पूजा कुमारी का जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त सचिव आशीष कुमार, मनीष कुमार कोहली, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव यशपाल कुमार, अध्यक्ष डॉ महताब आलम, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उपाख्व पप्पू सिंह, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष नवलेश चौधरी, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष बृजेश चौधरी, दरभंगा जिला कुश्ती संघ के सचिव रामवृक्ष बजरंगी, जिला वालीबाल संघ के सचिव बृजेश सिंह राठौड़ के साथ-साथ जिला खेल कार्यालय के कर्मियों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया। जिला खेल संघ दरभंगा के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने विजय प्रतिभागियों को अपनी शुभकामना दी।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने किया पोलिंग बूथ दरभंगा पोर्टल का शुभारंभ।

rktvnews

महेंद्रगढ़:पर्यवेक्षकों ने की पीओ डायरी तथा दस्तावेजों की स्क्रुटनी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के बैनर तले चलो गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भारत 6-जी में विश्व का नेतृत्व करेगा: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

rktvnews

आयुष मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों में तेजी

rktvnews

Leave a Comment