RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

बड़हरा प्रखंड सभागार में बाल अधिकारों का संरक्षण उद्देशित उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

बड़हरा/भोजपुर 22 सितंबर। आज प्रखंड कार्यालय बड़हरा के सभागार में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के हितधारकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहित कुमार भारद्वाज व संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश कुमार सुमन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में डीसीपीयू काउंसलर प्रकाश कुमार , बीपीआरओ निशांत कुमार सिंह,यूनिसेफ हैंड होल्डिंग सपोर्ट के प्रसून्न कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विकास मित्र ,महिला पर्वेक्षिका,कृषि समन्वयक,किसान सलाहकार,सेविका, सहायिका,सहित अन्य कर्मी और ग्रामीण भी उपस्तिथ हुए।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक चंद्र शेखर सिंह और जिला बाल संरक्षण ईकाई भोजपुर के प्रतिनिधियों ने बारी बारी से प्रखंड,पंचायत,वार्ड स्तर के समिति के अधिकार और सदस्यों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में समाज में बच्चों के साथ हो रहे गैर कानूनी कार्यों को रोकने ,बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं दिलाने , बाल मजदूरी, बाल विवाह,कुप्रथा,हिंसा आदि से बचाने हेतु और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

Related posts

पटना: तेज प्रताप के मुरीद हुए राजेश निराला,समर्थकों संग ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यसचिव की वीसी में उपायुक्त सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर का धरना आंठवे दिन भी जारी।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश ने लंबित प्रकरणों के चिन्हांकित कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हनुमानगढ़ जिले में अलर्ट: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीमाओं पर नाकाबंदी।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, करियर काउंसलिंग के माध्यम से भविष्य उज्जवल बनाएं:मेयर इंदु देवी

rktvnews

Leave a Comment