RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्य सचिव ने की राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियों की समीक्षा।

RKTV NEWS/देहरादून( उत्तराखंड)17 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने तथा 25 वर्ष ( रजत जयन्ती) के शुभारंभ के रूप में इस वर्ष मनाए जाने वाले राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि क्योंकि इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना के 24 वर्ष पूरे हो जाएंगे तथा 25 वर्ष (रजत जयन्ती) की शुरूआत हो जाएगी, इसलिए प्रदेशवासियों के लिए इसका विशेष महत्व है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर 2024 से अगले वर्ष 9 नवम्बर 2025 तक पूरे वर्ष मनाये जाने वाले ‘‘देवभूमि रजतोत्सव’’ की शुरूआत भी हो जाएगी। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का आयोजन लगभग 6 नवम्बर से आरम्भ होकर सप्ताह भर तक किये जाने का प्रस्ताव है, जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखण्ड सदन के शुभारम्भ, दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखण्ड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों व प्रवासियों की भागीदारी से आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
इसके अगले क्रम में प्रवासी उत्तराखण्ड सम्मेलन के आयोजन, भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण की थीम पर विशेष उत्सव का आयोजन, जरूरतमंदों के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन, मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का अयोजन, दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम, विभिन्न सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन, राज्य आन्दोलकारियों व शहीदों की गौरवगाथा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य सचिव ने 24 वर्षों में राज्य की उपलब्धियों एवं विकास की सम्भावनाओं पर स्कूल व काॅलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साल भर आयोजित होने वाले देवभूमि रजतोत्सव प्रदेश के सभी वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं, स्कूली बच्चों व युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मण्डल स्तर तथा जिला स्तर पर भी राज्य स्थापना दिवस को भव्यता से आयोजित किए जाने हेतु विशेष तैयारियों के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उतर कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के पुनर्वासितों हेतु सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति के आमंत्रण पर नया संसद भवन देखने दिल्ली पहुंचे सैनिक स्कूल, झुंझुनूं के छात्र।

rktvnews

धूमधाम से मनाया गया महाराजा कॉलेज का 70वां स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर: लापता युवक की लाश नदी से बरामद।

rktvnews

मर्यादा में बंधे पुलिस कर्मी मांग-पत्र भी नहीं देते, उनकी तकलीफें देखकर बढ़ाईं सुविधाएं : मुख्यमंत्री

rktvnews

राष्ट्रपति 25 फरवरी से 1 मार्च तक बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात का दौरा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment