RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर : शाहपुर प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित! प्रमुख अपदस्थ

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया और इस तरह प्रखंड प्रमुख की कुर्सी चली गई। प्रखंड परिसर स्थित सभागार में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतू पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। भोजपुर की अपर समाहर्ता (विशेष कार्य) मोना झा की देखरेख में और पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह की उपस्थिति में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 सदस्यों में से 18 सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख की अनुपस्थिति मे बहोरनपुर पंचायत के वरिष्ठ पंचायत समिति सदस्य रामाशंकर सिंह को पीठासीन अध्यक्ष बनाया गया और उनकी अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान कराया गया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 18 मत पड़े जबकि उसके विरोध में शून्य मत पड़े। इस तरह प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया और प्रखंड प्रमुख की कुर्सी चली गई। विदित हो कि सेमरिया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी सहित 9 सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के संबंध में  कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतू पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाने के लिए 17 अक्टूबर को तिथि निर्धारित करने हेतू आवेदन दिया गया था। प्रखंड के 20 पंचायत में 28 पंचायत समिति सदस्य हैं। एक पंचायत समिति सदस्य की मृत्यु हो गई है जबकि एक अन्य पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दी गई है। वर्तमान में कुल 26 पंचायत समिति सदस्यों में से 18 पंचायत समिति सदस्य बैठक में उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों में बबीता देवी, आरती देवी, पूनम देवी, सुमांती देवी, पुष्पा देवी, रागिनी देवी, कुसुम देवी, उषा देवी,आभा देवी, रामाशंकर सिंह, सत्येंद्र कुमार, श्रीराम कुम्हार, शंभू प्रसाद, विरेंद्र साह, बृजकिशोर यादव, राजेश केशरी, राधा कृष्ण गोंड और कमलदेव तिवारी शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर : गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोजपुर:हैप्पीनेस का गुर सिख रहे हैं आरावासी

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, संबद्ध स्कूल/कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र तय करने हेतु एक समिति की बैठक की।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।

rktvnews

भोजपुर : डीएम और डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं अंतर्गत लाभुकों को लाभ किया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment