RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:25 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं 24 में ही मामला सेटल कर देंगे: PK

RKTV NEWS/पटना(बिहार)16 अक्टूबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के आगामी विधानसभा उप-चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने लाखों की संख्या में आए लोगों के बीच ऐलान किया कि जन सुराज आगामी चार विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव लड़ेगा। इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने जनता से इस फैसले पर राय भी ली, जहां जनता ने जोरदार समर्थन के साथ प्रशांत किशोर और जन सुराज का स्वागत किया। प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, बिहार का चुनाव हम 2025 में जीतना चाहते हैं या 2024 में ही? अगर बिहार की जनता चाहती है, तो हमें 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। हम इस नवंबर में होने वाले उपचुनावों में ही मामला सेटल कर सकते हैं।
नवंबर में बिहार की चार विधानसभा सीटों – रामगढ़, तरारी, बेलागंज, और इमानगंज – पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जहां के मौजूदा विधायक अब सांसद बन चुके हैं और खुद को बड़े नेता मानते हैं। प्रशांत किशोर ने जनता से पूछा, क्या हम इन चारों को चुनौती देकर हरा सकते हैं? ऐसे में उन्होंने बिहार की जनता से पूछा की आप बताइए चुनौती ले ले, हरा दे इन चारों को अगर नवंबर में ये चारों लोग उपचुनाव हार जाते हैं तो बिहार से इन 4 नेताओं का बोरिया बिस्तर समेटना शुरू हो जाएगा इसलिए 2025 तक नहीं रुकना हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, हमारी रणनीति साफ है। अगर हम इन चार महारथियों को नवंबर के उपचुनाव में हराते हैं, तो यह एक स्पष्ट संदेश होगा कि 2025 के चुनाव में बिहार की जनता बदलाव चाहती है। इसलिए 2025 तक नहीं रुकना है, हमें अभी से तैयारी करनी है।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता।

rktvnews

सारण:6 ,7 एवं 8 दिसंबर 2023 को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का होगा आयोजन!राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के सफल संचालन हेतु समितियों का हुआ गठन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 मार्च 26

rktvnews

दुमका:मिनी ट्रैक्टर बना बदलाव का पहिया, मेरिला किस्कू और नंदिता देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल।

rktvnews

भोजपुर: संदेश के सुहासत साहदेव +2 विद्यालय में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:दिव्यांग बच्चों से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु जिला कार्यकारिणी समिति कि बैठक।

rktvnews

Leave a Comment