
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अक्टूबर। आज भोजपुर जिला पदाधिकारी, तनय सुल्तानिया द्वारा बिहियाँ प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निलाम-पत्र वाद में लंबित बादों की वसूली करने एवं पैक्स चुनाव की तैयारी ससमय सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला से जो भी प्रतिवेदन माँगी जाती है, उसका अविलम्ब अनुपालन कर भेजने का कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को राजस्व से संबंधित लंबित कार्य यथा दाखिल खारिज,परिमार्जन,आधार सीडिंग में तेजी लाने को कहा।
