
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जुलाई।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा के एनसीसी इकाई द्वारा 26 जुलाई कारगिल दिवस के अवसर पर निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीटीओ डॉ. स्मिता ने बताया की कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।जहाँ भारत के प्रधानमंत्री हर साल कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।जहाँ भारत के प्रधान मंत्री हर साल इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं। एनसीसी की सीटीओ डॉ. स्मिता ने कहा गया भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को याद करने के लिए पूरे देश में समारोह आयोजित किए जाते हैं । भारत ने 26 जुलाई, 1999 में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ते हुए करगिल में विजय पताका फहराया था। इसके बाद से ही हर साल 26 जुलाई के दिन भारत करगिल विजय दिवस मनाता है. यह दिन उन सैनिकों की बहादुरी को समर्पित है जिन्होंने भारत को जीत दिलाई थी, साथ ही यह उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। डॉ. कुमारी शिल्पा ने कहा कि आज करगिल विजय दिवस है। इस मौके पर सभी को संबोंधित करते हुए मुझे गौरांवित महसूस हो रहा है। यह दिन हमारे सैनिकों और शहीदों को उनकी बहादुरी और देश के लिए समर्पण के लिए सम्मानित करने का है। निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता में सभी एनसीसी कैडेटस ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया तथा अपने विचारों को व्यक्त करते हुए शहीद सेनानियों पर गौरवान्वित महसूस किया।
