RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:झाँसी में होगा बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले, पांच फाइनलिस्ट होंगी आमने-सामने।

सेमीफाइनल राउंड में 5 फाइनलिस्ट चुनी गईं।

11 मई को झाँसी में होगा ग्रैंड फिनाले।

RKTV NEWS इंदौर(मध्यप्रदेश )06 मई। बुंदेलखंड में अपनी अलग पहचान बना चुके बुंदेली शेफ सीज़न 2 का सफर अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चुका है, जहाँ सभी फाइनलिस्ट बुंदेली शेफ का ताज पाने के लिए उत्सुक हैं। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल राउंड में 7 अलग-अलग महिला जजेस ने प्रतिभागियों के बेसन से बने व्यंजनों के आधार पर फाइनलिस्ट चुने। प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड के जाने-माने प्लेटफॉर्म बुंदेलखंड 24×7 द्वारा किया जा रहा है, जिसके सेमीफाइनल राउंड से पाँच प्रतिभागियों ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
सागर से आईं रश्मि ठाकुर ने पारंपरिक मोहनथाल बनाकर जजेस का दिल जीत लिया, वहीं ललितपुर की रुचि जैन का मिठासभरा मैसूर पाक सभी को खास लगा। झाँसी की साक्षी श्रीवास्तव ने बेहद स्वादिष्ट बेसन चूरमा लड्डू पेश किया, जबकि ज़ाहिदा परवीन ने स्थानीय पकवान डला टपरिया से जजेस का दिल जीत लिया। वहीं झाँसी की पूनम रैकवार ने पारंपरिक बेसन के लड्डू बनाकर अपनी जगह पक्की की।
अब ये पाँच फाइनलिस्ट 11 मई को झाँसी में आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि सभी फाइनलिस्ट को उसी समय कोई व्यंजन बताया जाएगा जो उन्हें बनाना होगा। इस अवसर पर बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विजेता शमिता सिंह मौजूद रहेंगी और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाएंगी।
प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए बुंदेलखंड 24×7 के डायरेक्टर आसिफ पटेल ने कहा, “हमने इस प्रतियोगिता की शुरुआत केवल पाक कला को मंच देने के लिए नहीं की, बल्कि हम चाहते हैं कि क्षेत्र की महिलाएं खुद पर भरोसा करें। हमारे समाज में कई बार महिलाएं अपने हुनर को कम आँकती हैं। ‘बुंदेली शेफ’ उन्हें बताता है कि उनकी पहचान सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, अपने हुनर के दम पर वे समाज में नेतृत्व कर सकती हैं और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन सकती हैं।”
बुंदेली शेफ केवल एक कुकिंग प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की महिलाओं को उनकी प्रतिभा और परंपरा के साथ जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक मंच है। यह मंच न केवल स्वाद और परंपरा का संगम है, बल्कि यह उस बदलाव की शुरुआत है, जिसमें महिलाएं अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ रही हैं। इस प्रतियोगिता ने बुंदेलखंड की रसोई से निकलने वाले पारंपरिक व्यंजनों को एक नई पहचान दी है और महिलाओं को उनके भीतर छिपी क्षमता से परिचित कराया है।
बुंदेली शेफ सीज़न 2 को सफल बनाने में कई साझेदारों का अहम योगदान है। रुद्राणी कला ग्राम ने इसमें सहयोग दिया है। पीआर 24×7 प्रतियोगिता का पीआर पार्टनर है, वहीं रसा एरोमा और माय कोकोनट्ज़ ने गिफ्ट पार्टनर के रूप में सहयोग किया है। डिजिटल प्रचार के लिए ओओएच बाज़ार ने सहयोग दिया है।

Related posts

सफलता की कहानी:वित्तीय समावेशन से समृद्धि की ओर कदम बढ़ा रही हैं महिलाएँ।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने जीआईपीई के 29वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और पुणे के सिम्बायोसिस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में सिम्बायोसिस ईशान्या भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:कम पानी, कम लागत और ज्यादा मुनाफा: जिलाधिकारी की पहल पर बागपत में चिया “सुपरफूड” की बुआई शुरू।

rktvnews

मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास की दिशा में हो रहा निरंतर कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जनवरी 2025

rktvnews

चोरी करते चोर पकड़ा गया, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment