RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

नारनौल:प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को नशा, हानियां एवं नैतिकता पर की चर्चा।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 22 दिसंबर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान एवं उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्षा मोनिका गुप्ता व रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता के मार्गदर्शन में सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में चल रहे पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन गुरुवार को पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने रेडक्रॉस का झंडा फहरा कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को नशा और उसकी हानियां एवं नैतिकता पर चर्चा की। साहित्यकार भूपसिंह भारती ने नशे की कुप्रवृति पर अपने दोहे सुनाकर नशे से दूर रहने का सन्देश दिया। रेडियो अरावली स्टेशन की टीम ने राष्ट्र की उन्नति में दूर संचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
कैम्प प्रभारी टेकचंद यादव ने रेडक्रॉस संस्था इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रवक्ता सीएस वर्मा की मौजूदगी में सायं कालीन सत्र में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें निर्णायक मंडल की भूमिका पवित्रा यादव, सुभाष सोनी, अगेंद्र रहे। लड़कियों में पीएम श्री स्कूल अटेली की छात्रा सोनी प्रथम, आरोही स्कूल मंढाणा की हिमांशी द्वितीय व पीएम श्री स्कूल अटेली की भारती तृतीय स्थान पर रही। लड़के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा का वंश प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद का समीर द्वितीय व मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल का छात्र लव तृतीय स्थान पर रहा।
इस अवसर पर डा. एसपी सिंह, प्रवक्ता भूपसिंह भारती, मनीषा कुमारी, सुभाष सोनी, सरताज सिंह, अंजना, शारदा यादव, बबीता, सुभाष गुप्ता, विजयपाल, सत्यवीर सिंह, शोभा, ओमप्रकाश व रेखा सहित विभिन्न स्कूलों से जेआरसी काउंसलर्स मौजूद थे।

Related posts

पटना:अभाव-ग्रस्त लोगों को प्रेरणा देती है न्यायमूर्त्ति मान्धाता सिंह की आत्म-कथा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:भाजपा जिला बैठक मे संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर,आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की गई।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के संबंध में मतदेयस्थलों की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह समापन- युवा राष्ट्र की निधि, सड़क सुरक्षा में इनकी भागीदारी अहम – उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परसिदन में जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दल के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment