RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

सूचनाओं को जन जन तक पहुंचाने में आपसभी की भूमिका अहम

04 मार्च 2024 को 10 बजे से चलेगा सोशल मीडिया पर #IamVerifiedVoter अभियान

आम जन मतदाता सूची में नाम जांच करने के उपरांत मतदाता पर्ची की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर #IamVerifiedVoter के साथ करें पोस्ट

मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कैलेंडर के अनुसार जिले भर में तरह तरह के गतिविधि कराएं जा रहे हैं…जिला निर्वाचान पदाधिकारी सह उपायुक्त

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड) 02 मार्च।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभाग द्वारा आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में 04 मार्च 2024 से सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter का संचालन करने का निर्देश प्राप्त है। इसे लेकर आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्वप्रथम उन्होने सभी उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का जन जन तक सूचनाओं को पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान है। आगे उन्होने कहा सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में 04 मार्च 2024 को 10ः00 बजे से सोशल मीडिया पर #IamVerifiedVoter अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपना नाम मतदाता सूचि में देख सकते है और अगर किसी प्रकार की त्रृटि पाई जाती है तो संबंधित बूथ स्तर के पदाधिकारी से सम्पर्क कर मतदाता सूचि में सुद्धि करा सकते है व छुटे हुए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते है। आगे कहा अगर कोई मतदाता मतदान केन्द्र पर नहीं पहुंच पा रहे है तो वो वोटर हेल्प लाईन एप्प के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूचि में शामिल करवाने हेतु आवेदन कर सकते है और ईपिक नम्बर डालकर मतदाता कार्ड को भी देख सकते है। इसके अलावे voters.eci.gov.in के माध्यम से अपना नाम जांच कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए टॉल फ्री नं0 1950 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
पत्रकार बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आप सभी के नजर में कोई मतदाता छुटे हुए है तो उसकी जानकारी बूथ स्तर के पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दे सकते है। जिससे छुटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूचि में शामिल किया जा सकता है। आगे उन्होने कहा 04 मार्च से सोशल मीडिया पर चलने वाले अभियान को सफल बनाने में आपसबों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूचि अथवा ऑनलाइन नाम जांच करने के उपरांत मतदाता पर्ची की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म यथा फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि पर #IamVerifiedVoter का उपयोग कर साझा किया जा सकता है।
चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 789171 मतदाता है। जिसमें महिला 383788 पुरूष 405381दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 12484 थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 02 वहीं एसएसआर 2024 कार्यक्रम के तहत अभी तक कुल 41172 मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल किया गया है एसएसआर 2024 के बाद भी 2479 मतदाता को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिले भर के विद्यालय मतदान केंद्र, निजी संस्थान, प्राइवेट संस्थान, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीप कैलेंडर के अनुसार तरह तरह की गतिविधि कराई जा रही है।
उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, प्रिंट एंव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: आदर्श क्लब ने बनाई सेमी फाइनल में जगह।

rktvnews

भोजपुर:प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2025 कानूनी पेशे और अधिवक्ताओं के अधिकारों पर बड़ा हमला : आइलाज

rktvnews

18 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 27वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया; युवाओं से बौद्धिक अखंडता और राष्ट्र निर्माण की भावना बनाए रखने की अपील की।

rktvnews

भोजपुर: झारखंड के राज्यपाल से ख्यातिप्राप्त चित्रकार संजीव सिन्हा ने की मुलाकात ,भोजपुरिया कैलेंडर पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment