RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डीएम ने किया निर्माणाधीन 720 शैय्या वाले अनुसूचित जाति आवासीय 10+2 बालक/बालिका उच्च विद्यालय महदह का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)13 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा निर्माणाधीन 720 शैय्या वाले अनुसूचित जाति आवासीय 10+2 बालक/बालिका उच्च विद्यालय महदह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण निगम के अभियंता द्वारा बताया गया कि अगस्त माह से पूर्व सभी कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए 31 जुलाई तक सभी कार्य को पूर्ण करने हेतु कारवाई करेंगे। साथ ही फर्नीचर आदि की आपूर्ति हेतु यथाशीघ्र कार्यादेश निर्गत करते हुए फर्नीचर संबंधी कार्य को अप्रैल माह के अंत तक प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ साथ वर्षा के दृष्टिगत मिट्टी एवं नाली संबंधी कार्य अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक 15 दिनों पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
आगामी सत्र से विद्यालय संचालन हेतु छात्र-छात्राओं का नामांकन के बिंदु पर विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि इस महत्वाकांक्षी भवन का बिना कोई विलंब के छात्र-छात्राओं के उपयोग हेतु प्रयोग में लाया जा सकें।
निरीक्षण के क्रम में भवन निर्माण निगम के अभियंता एवं जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता 19 अगस्त को।

rktvnews

बक्सर:ब्रह्मपुर शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि की तैयारियों का निरीक्षण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: ज्ञानोदय +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में दीपोत्सव एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सारण:आईओसीएल के सीएसआर निधि से महराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सारण जिला में 239 तथा सिवान जिले में 41 हैंड पंप का होगा अधिष्ठापन।

rktvnews

मध्य प्रदेश में भी संगठन विस्तार की तैयारी में अपना दल (एस), जल्द महत्वपूर्ण पदों पर लगेगी मुहर।

rktvnews

Leave a Comment