
RKTV NEWS/मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)14 अक्टूबर।खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15/10/2024 से 29/10/2024 तक गया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर 19 बालक प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेने हेतु पूर्वी चम्पारण जिला दल गया के लिए सोमवार को प्रस्थान किया। विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से चयनित खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्रिकेट दल को टीम कोच एवं टीम प्रबंधक अभिषेक कुमार, धीरज कुमार के देख-रेख में गया के लिए रवाना किया गया। जिला खेल पदाधिकारी अमरेश कुमार ने खिलाड़ियों को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा शिक्षकों में शैलेंद्र कुमार मिश्र, सुनिल कुमार,भानू प्रकाश, अरुण कुमार, रश्मि कुमारी एवं कार्यालय कर्मी मोहम्मद मोबशिर तथा रमेश कुमार, पूर्वी चंपारण क्रिकेट संघ के सचिव रवि राज आदि उपस्थित रहे।
