RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:महिला आरक्षण के सवाल पर झूठ बोल रही भाजपा, तुरंत लागू करो : माले

महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग पर माले–ऐपवा का राज्यव्यापी प्रतिवाद 24 अप्रैल को
राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी की बैठक।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)20 अप्रैल।भाकपा–माले की राज्य स्थायी समिति की एक दिवसीय बैठक आज राज्य कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में राज्य सचिव कुणाल, धीरेंद्र झा, सांसद राजाराम सिंह, अमर, मीना तिवारी, शशि यादव, मंजू प्रकाश, के.डी. यादव, संदीप सौरभ, सरोज चौबे सहित कई अन्य उपस्थित थे.
बैठक में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन (डिलिमिटेशन) और लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक तथा अन्य संबंधित विधेयकों के गिरने के बाद फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार की कड़ी निंदा की गई. बैठक ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण का प्रावधान सितंबर 2023 में ही संसद द्वारा पारित किया जा चुका है, जबकि हाल में गिरा विधेयक परिसीमन से संबंधित था.
बैठक ने सवाल उठाया कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन को अनिवार्य शर्त क्यों बनाया जा रहा है? समिति ने मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के तुरंत लागू किया जाए और परिसीमन के प्रश्न पर व्यापक राष्ट्रीय सहमति विकसित की जाए.
बैठक में महिला आरक्षण के भीतर ‘कोटा के भीतर कोटा’ की मांग को भी मजबूती से उठाया गया, ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सके. यह निर्णय लिया गया कि भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का व्यापक स्तर पर पर्दाफाश किया जाएगा और 24 अप्रैल को पूरे बिहार में राज्यव्यापी प्रतिवाद आयोजित किया जाएगा.
समिति ने सरकार से यह भी पूछा कि अब तक महिला आरक्षण लागू करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं?
बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर अनावश्यक शर्तें थोप दी हैं.
जनगणना में देरी के कारण अब इसे एक अपारदर्शी और संदिग्ध परिसीमन प्रक्रिया के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिसे संसद के भीतर उजागर कर विफल किया गया.
समिति ने यह भी रेखांकित किया कि इतिहास में कभी भी आरक्षण लागू करने के लिए संसद या विधानसभाओं की कुल सीटों की संख्या बढ़ाने की शर्त नहीं रही है.
इस मुद्दे पर महागठबंधन के अन्य दलों से भी बातचीत कर संयुक्त आंदोलन चलाने का प्रस्ताव रखा जाएगा.
बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर भी चर्चा हुई. साथ ही, 16–18 अप्रैल को दरभंगा में आयोजित होने वाले पार्टी के राज्य सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई.

Related posts

भोजपुर:कुशासन बाबू बनकर रह गए हैं नीतीश कुमार: अशोक राम

rktvnews

बिरौल के ज्योति स्वीट्स से तीन बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:नए विचारों को सही दिशा और उचित मंच देने की जरूरत है : विशेषज्ञ गोपाल जी

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment