RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के 3.21 लाख परिवारों के खाते में 7-7 हजार रूपये की आनुग्रहिक राहत की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से 225.25 करोड़ रूपये का किया अंतरण।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को फसल क्षति की राशि दीपावली के पूर्व अवश्य उपलब्ध करा दें: मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 अक्टूबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 18 जिलों में आयी बाढ़ (द्वितीय चरण) से प्रभावित 3.21 लाख परिवारों को डी०बी०टी० (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के द्वारा सीधे उनके खाता में 7 हजार रूपये प्रति परिवार की दर से कुल 225.25 करोड़ रूपये की आनुग्रहिक राहत की राशि के भुगतान का माऊस क्लिक कर अंतरण किया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रथम चरण में 4 लाख 38 हजार 529 परिवारों के खाते में 306.97 करोड़ रूपये अंतरित की गयी थी, जबकि आज द्वितीय चरण में 3 लाख 21 हजार 792 परिवारों के खाते में 225.25 करोड़ रूपये अंतरित की गयी यानी कुल बाढ़ से प्रभावित 7 लाख 60 हजार 321 परिवारों के खाते में 532.22 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी।
बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती साहिला ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि द्वितीय चरण में बिहार के 18 जिले प्रभावित हुये हैं। बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बाढ़ आपदा प्रबंधन मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी कार्रवाई की गयी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
समीक्षा के दौरान कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम चरण में आयी बाढ़ से 16 जिले का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। है दूसरे चरण में आयी बाढ़ के कारण 16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे किसानों की फसल क्षति हुयी है। प्रथम चरण के लिये फसल क्षति के रूप में 229 करोड़ तथा द्वितीय चरण के लिये 261 करोड़ रूपये का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिये फसल क्षति की 229 करोड़ रूपये की राशि विभाग को प्राप्त हो गयी है।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिये सरकार कृतसंकल्पित है। सरकार में आने के बाद से आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये हमलोग लगातार तत्पर रहते हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की जो फसल क्षति हुयी है, उसकी राशि दीपावली के पूर्व अवश्य उपलब्ध करा दें। किसानों को सभी प्रकार की सुविधायें देने के लिये सरकार लगातार काम कर रही है। बाढ़ के दौरान जिन किसानों की फसल क्षति हुयी है, उसमें कोई छूटे नहीं, सभी प्रभावित परिवारों को राशि अवश्य मिल जाय। कृषि विभाग इसके लिये तेजी से काम करे। बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदय कांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती साहिला सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:खेल भावना के साथ कड़ी मेहनत है सफलता की कुंजी: उपायुक्त

rktvnews

अक्षय (आंवला) नवमी।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे 30 पीस बीयर के साथ एक गया जेल।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसान अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अंतर्गत बेंगलुरु में आयोजित रोड शो में उत्तराखण्ड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों के मध्य कुल 4600 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच द्वारा केशवपुर गंगा घाट से आरा सिद्धनाथ मंदिर तक निकाली गई कावड़ यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment