RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में फायरिंग।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 10 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति जख्मी हो गये। जख्मी गया महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीरपुर गांव के गया महतो और भुटेली महतो के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष सामने सामने आ गए जिसमें फायरिंग भी हो गई। गोलीबारी की घटना में एक पक्ष के गया महतो को गोली लग गई जिन्हें तुरंत चिकित्सा हेतू अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने भुटेली महतो के पास से एक एकनाली देशी रायफल बरामद किया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की।

Related posts

पटना : पंच मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट में होगा श्रीराम कथा (प्रवचन) का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भूमिहार ब्राह्मण शब्द यथावत रखने की मांग, स्मारक भवन की बैठक में प्रस्ताव पारित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन’ का उद्घाटन किया और गुजरात विधानसभा को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल को म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन किया भेंट।

rktvnews

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर नरगदा मठ में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर में कला एवं संस्कृति के प्रति प्रशासन का रवैया उदासीन:युवा कलाकार दल

rktvnews

Leave a Comment