RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब” के द्वारा “मेहंदी प्रतियोगिता” का आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर स्मिता कुमारी की अध्यक्षता में”आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब” के द्वारा “मेहंदी प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया गया। कई छात्राओं के द्वारा मेहंदी के बेहतरीन डिजाइनों को शिक्षिकाओं के हथेली पर लगाया गया। जिसमें 32 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ खुशबू कुमारी और डॉ कुमारी शिल्पा के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जज की भूमिका में इकोनॉमिक्स डिपार्मेंट की डॉक्टर शिखा और रजनी नारसरिया रहीं ।प्रथम पुरस्कार रुखसान प्रवीण, द्वितीय पुरस्कार सुहानी कुमारी, तृतीय पुरस्कार जेबा प्रवीण को दिया गया। प्रोफेसर राजीव कुमार, डॉक्टर सादिया हबीब, डॉ प्रिया कुमारी, स्मृति चौधरी,डॉ मनोज कुमार, राखी सिंह ,डॉ आशा कुमारी, डॉक्टर शीला, डॉ अमरेश कुमार, डॉ विभा, डॉ पुनम, डॉ रश्मि, डॉ सुधा,आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी,पूजा कुमारी आदि छात्राओ ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें याद किया।

rktvnews

शरमन जोशी और अन्नू कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सब मोह माया है’ सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर!

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत साहित्यकार एवं शिक्षक डॉ. श्रीराम पांडेय रचित शोध प्रबंध की पुस्तक “दूसरी परंपरा के पुरस्कर्ता आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का चिंतन एवं सृजन: एक अनुशीलन ” का लोकार्पण।

rktvnews

फरीदाबाद वायुसेना स्टेशन की कमान में बदलाव।

rktvnews

आरा के गोला मोहल्ला में शाखा कमिटी के संयुक्त तत्वधान में मनाया गया माले का 54वा स्थापना दिवस।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment