RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीआरडीए निदेशक भोजपुर ने किया ग्राम पंचायत इंजरी में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 अक्टूबर। मंगलवार को डी०आर०डी०ए० डायरेक्टर, भोजपुर, आरा के द्वारा प्रखण्ड आरा सदर, के ग्राम पंचायत इंजरी में ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया गया
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वित्तीय वर्ष 2024-25 के चयनित लाभार्थी भुवली दुबे, पी०एम०वाई0आई0डी0-144327311 एवं शंकर यादव, पी०एम०वाई० आई0डी0-145705174 का भौतिक निरीक्षण किया गया जिसमें लाभार्थी को 100 दिनों के अंदर अपना आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही साथ उसमें शौचालय निर्माण कराने का सख्त निर्देश दिया गया। ग्रामीण आवास सहायक, ईजरी को ससमय निरीक्षण करते हुए द्वितीय एवं तृतीय किस्त ससमय उपलब्ध कराने एवं मनरेगा से समन्वय स्थापित करते अए मजदुरी देने का आवश्यक निर्देश दिया गया।
मेरे द्वारा वार्ड नं0-10 में घर-घर जाकर व्यक्तिगत शौचालय का निरीक्षण किया गया जिसमें लाभार्थी नुरजहाँ बेगम, पति अमीद अंसारी एवं रजिया बेगम, पत्ति अब्दुल जबार से शौचालय का नियमीत उपयोग एवं साफ-सफाई की जानकारी ली गई। सरकार के द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 12000-/ की पुष्टि की गई।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अतंर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई, ईजरी का निरीक्षण किया गया जिसमें नाडेप पद्यती से गीला कचडा से बन रहे जैविक खाद, ग्राम पंचायत में घर-घर कचडा का उठाव, युजर्स चार्ज कलेक्शन तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी का मानदेय भुगतान का संक्षिप्त निरीक्षण किया गया, साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं प्रखण्ड समन्वयक को तैयार किये गए जैविक खाद को बेचने के लिए मनरेगा से समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देश दिया गया।

Related posts

भारतीय नौसेना और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय तकनीकी सहयोग की दिशा में अग्रसर।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

पटना:आपदा के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

महाकवि सूरदास की जयंती पर विशेष।

rktvnews

बंगाल में “भोजपुरी गौरव सम्मान” से नवाजे गए अभिनेता एवं निर्देशक “दीप श्रेष्ठ”।

rktvnews

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

rktvnews

Leave a Comment