RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा के तहत बड़हरा विधायक ने हर घर संपर्क अभियान की शुरुआत की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधायक ने सोमवार को हर घर संपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने हेमतपुर,बखोरापुर, रामशहर में जन संपर्क किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रचार गाड़ी से एलईडी पर नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। बहुतायत संख्या मे महिलाएं सहित ग्रामीण जनता ने हेमतपुर मे केन्द्र सरकार की उपलब्धियो को स्क्रीन पर देखा।
उसके बाद बड़हरा विधायक ने घर-घर जाकर “मेरा परिवार भाजपा परिवार “का स्टीकर दिवाल पर चिपकाया और लोगो को केन्द्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जाकारी दी एवं पत्रक वितरण किया। इस दौरान टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड काँल कर अभियान से जोड़ा भी गया।
बखोरापुर मे ग्रामीण जनता एवं युवाओं से विधायक ने जन संपर्क किया।
रामशहर मे बड़हरा विधायक का ग्रामीण जनता ने पूरे हर्षोलास एवं ढोले बाजे के साथ स्वागत किया।
बड़हरा विधायक ने रामशहर मे पीसीसी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इस दौरान युवाओ ने गगनभेदी नारे लगाए।
बड़हरा विधायक ने उक्त अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से दो अक्टुबर गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चल रहा हैउसी कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क एवं मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चल रहा है। केन्द्र एवं बिहार सरकार की सारी योजनाएं गरीब,किसान,महिलाओ के लिए है। बिहार सरकार द्वारा विधवा, वृद्ध,दिव्यांगो के लिए 1100 रूपए पेंशन हो या 125 यूनिट विजली बिल माफ की बात हो।इससे बहुत लोगो को लाभ हो रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी सुधार करने से उपभोक्ता और व्यापारी दोनो को फायदा हुआ।इससे 95 प्रतिशत वस्तुओं जो दैनिक उपयोग के लिए है कर मुक्त हो गया,जिससे निम्न,मध्यम सभी वर्गों को लाभ हो रहा है ओर आर्थिक मजबुती भी आ रहा है। केन्द्र सरकार की सारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे.है।
कार्यक्रम मे संजय कुमार सिंह, धीरज स़िह,शुभम पांडेय, मुन्ना सिंह,संदीप कुमार,उज्जवल सिंह, अमित सिंह,विक्कु चौबे,राकेश सिंह,राजेन्द्र तिवारी, कन्हैया प्रसाद, चंपक तिवारी, राजेश सिंह ,भूषण स़िह सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता थी।

Related posts

देवघर:राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोककला से जुड़े भव्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

rktvnews

रोजगार एवं सामाजिक विकास, कनाडा सरकार के एसोसिएट उप मंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दोनों सचिवों के साथ की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करें अधिकारीः-राज्य मंत्री

rktvnews

दरभंगा:दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जाँच हेतु 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रत्येक दिन आयोजित होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक।

rktvnews

सहारा इंडिया परिवार के निवेशकों के लिए संघर्ष मोर्चा का गठन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 चलंत फॉरेंसिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment