RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।

चतरा /झारखंड 16 दिसंबर।जिले के प्रतापपुर प्रखण्ड के चंद्रीगोविन्दपुर पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के पैनीकला पंचायत, चतरा प्रखण्ड के टिकर पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के डाड़ी पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के डहु पंचायत, नगर परिषद चतरा हमिद भवन वार्ड संख्या 14 एवं 15 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
आज के शिविर में प्रतापपुर प्रखण्ड के चंद्रीगोविन्दपुर पंचायत में 1394 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 863 आवेदनों का निष्पादन, हंटरगंज प्रखण्ड के पैनीकला पंचायत में 2511 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1235 आवेदनों का निष्पादन, चतरा प्रखण्ड के टिकर पंचायत में 1639 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1120 आवेदनों का निष्पादन, सिमरिया प्रखण्ड के डाड़ी पंचायत में 1326 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 279 आवेदनों का निष्पादन, टण्डवा प्रखण्ड के डहु पंचायत में 1582 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 320 आवेदनों का निष्पादन, नगर परिषद चतरा हमिद भवन वार्ड संख्या 14 एवं 15 में 157 आवेदन प्राप्त जिसमें 157 आवेदनों का निष्पादन किया गया।
बताते चले कि दिनांक 18.12.2023 को चतरा प्रखण्ड के गंधरिया पंचायत, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के कैण्डीनगर पंचायत, इटखोरी प्रखण्ड के नवादा पंचायत, मयूरहंड प्रखण्ड के मयूरहंड पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के पुण्डरा पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के बड़गांव पंचायत, कुन्दा प्रखण्ड के नवादा पंचायत, प्रतापपुर प्रखण्ड के घोरदौड़ पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के कटैया पंचायत, नगर परिषद चतरा साहू धर्मशाला वार्ड संख्या 17 एवं 18 में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Related posts

भोजपुर:नई कीर्तिमान विकास की स्थापित कर रही है एनडीए की सरकार : अशोक चौधरी

rktvnews

रांची:सांसद संजय सेठ ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य!सबके आरोग्यमय और ऊर्जावान जीवन की कामना की।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने लोकमान्य तिलक की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:धूसर जल प्रबंधन का तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का समापन।

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment