
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल।वार्ड नं 22,मिश्र टोला आरा निवासी प्रोप्राइटर अवध इलेक्ट्रीकल सुमन कुमार सिन्हा की साठ वर्षिय पत्नी शशि सिन्हा का अचानक तबीयत खराब होने पर पटना रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन भगवान की जो इच्छा,बचाया नहीं जा सका रात में ही निधन हो गया। अंतिम दाह संस्कार आरा के गांगी मोक्ष नाम पर किया गया। मुखाग्नि देने के समय पति सुमन कुमार सिन्हा, पुत्र अमित कुमार, सुमीत कुमार, भाई मोहन कुमार सिन्हा, रवि कुमार सिन्हा, डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, सुरेश कुमार सिन्हा, ज्योति, पप्पू, प्रांशु, खुशबू, तथा पड़ोसी और मुहल्ला वासी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दशकर्म एक मई को तथा श्राद्धकर्म चार मई को मिश्र टोला स्थित निवास स्थान से होगा।
