
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अक्टूबर।फ्यूचर फाउंडेशन किड्स जोन पब्लिक स्कूल आरा में नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर के एन सिन्हा द्वारा नौ कन्या पूजन एवं आरती कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात प्रधानाचार्या के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधक अनुप कुमार क्षत्रिय , सहायक अजीत कुमार सिंह , रविंद्र प्रसाद गुप्ता , मुख्य शिक्षिका रिंकी सिंह एवं सभी छात्र/छात्राओं एवं उनके अभिभावक गण की उपस्थिति रही। सभी लोगों ने इस रंगारंग कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक मनाया। संचालन कर्ता प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंह ने समाज में इस दशहरा पूजा के अवसर पर प्रेम एवं सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक संपन्न होने की कामना की।
