RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

सारण: डीएम और एसपी ने राजेंद्र स्टेडियम का निरीक्षण कर रावण वध कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को संयुक्त ब्रीफिंग के जरिए दिया महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश

सारण/बिहार 24 अक्टूबर।जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने रावण वध कार्यक्रम हेतु प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को संयुक्त ब्रीफिंग के क्रम में बताया कि राजेंद्र स्टेडियम सारण छपरा में आयोजित होने वाले ‘‘रावण वध’’ कार्यक्रम के अवसर पर उत्कृष्ट प्रबंध, सुगम यातायात एवं सुदृढ़ विधि व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल इसके लिए सजग, तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहें।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि रावण वध कार्यक्रम देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। जिसमें बुजुर्ग, युवा, महिला एवं बच्चे भी शामिल होते हैं इसीलिए भीड़ प्रबंधन सजगता से करने की आवश्यकता है। उन्होंने सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रहने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विधि-व्यवस्था संधारण, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी निकास द्वार, वाच टावर एवं अन्य संरचनाओं का प्रबंधन मानकों के अनुरूप रहनी चाहिए। लोगों का राजेंद्र स्टेडियम में प्रवेश एवं निकास हर हाल में अवरोधमुक्त तथा सुगमतापूर्वक होना चाहिए। रावण वध के दौरान सभी द्वार खुला रहना चाहिए तथा मैदान खाली होने के उपरांत ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्ति स्थान से प्रस्थान करने का निर्देश दिया गया। रावण वध कार्यक्रम में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को राजेंद्र स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया है। महिला बल, लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।निकास के समय सभी गेट खुला रहेगा। लोग सुविधानुसार किसी भी गेट से निकल सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक सारण ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को निदेश दिया कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए। सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित ध्यान देते हुए समुचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे तथा मैदान खाली होने के उपरांत ही अपने स्थल से प्रस्थान करेगें।
रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई है।
रावण वध के अवसर पर शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहेगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था रहेगी। मेडिकल टीम आवश्यक जीवन रक्षक दावों के साथ उपस्थिति रहेगी।

Related posts

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत 78 शिक्षा सेवक एवं 40 तालिमी मरकज के रिक्त पदों पर कराया जाएगा नियोजन।

rktvnews

एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग न करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति सचेत किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:भव्य जलभरी के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड:युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएं प्रशिक्षण अधिकारी: मंत्री

rktvnews

Leave a Comment