RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:बिरसा मुंडा जयंती पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)15 नवंबर।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज जनता दल यूनाइटेड मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि—“बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारों और सम्मान के प्रतीक थे। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और जनसशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण है। आज उनकी जयंती हमें उनके आदर्शों पर चलने और समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए समर्पित रहने का संकल्प दिलाती है।”
उन्होंने कहा कि देश के विकास में आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और बिरसा मुंडा का विचार आज भी जनहित और न्याय के मार्ग पर हमें प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान जदयू के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें—
ग्लेन पॉल, सुषमा बेन, भारत यदुवंशी, इमाम खान, सुभाष जायसवाल, मोहन दुबे, संतोष नेमा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

भोपाल :प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : खाद्य मंत्री

rktvnews

पेटेंट कार्यालय ने एक वर्ष में एक लाख पेटेंट प्रदान किए।

rktvnews

राजस्थान;उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संभाला पदभार।

rktvnews

भोजपुर: संभावना विद्यालय की सभी शाखाओं में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

rktvnews

भरोसा उठल जात बा।

rktvnews

Leave a Comment