RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ ने की शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय मे शिकायत की जाॅच।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 अक्टूबर। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीओ ने मुख्य पार्षद के शिकायत की जांच नगर पंचायत कार्यालय में की। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के अक्सर कार्यालय से गायब रहने, नक्शा पास नहीं करने, कबीर अंत्येष्टि सहित विकास कार्यो में मनमनी करने से विकास कार्य अवरुद्ध रहने संबंधी शिकायत नगर पंचायत की मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने डीएम भोजपुर तनय सुलतानिया से मिलकर की थी। शिकायत के आलोक में जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार को शिकायत की जाॅच करने को कहा। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में एसडीओ संजीत कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की जाॅच की। एसडीओ संजीत कुमार ने इस संबंध में पत्रकारों को बताया कि लगाये गये आरोप की जांच कर ली गई है और जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया जायेगा। विदित हो कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की मनमानी के विरुद्ध मुख्य पार्षद सहित पांच पार्षदों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर विरोधस्वरूप धरना दिया गया था। कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम द्वारा नियम संगत कार्य करने के आश्वासन के बाद मुख्य पार्षद सहित पांच पार्षद धरना समाप्त कर चले गये थे।

Related posts

बिहार:सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को और सशक्त तथा प्रभावी बनाया जाएगा :महेश्वर हजारी

rktvnews

भोजपुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत दूसरा भाई बाल बाल बचा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:अभाविप ने की पवन श्रीवास्तव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकूलिया में “परियोजना उल्लास‘‘ के तहत मिर्गी मरीजों की जांच हेतु एक दिवसीय निःशुल्क विशेष जाँच शिविर आयोजित।

rktvnews

कोयला मंत्रालय कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खानों के आवंटियों के साथ संवादमूलक सत्र का आयोजन करेगा।

rktvnews

Leave a Comment