RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:रामलीला: छठे दिन राम सीता विवाह,राजा जनक द्वारा सीता की विदाई, दशरथ द्वारा राम को वनवास का हुआ मंचन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 08 अक्टूबर।400 वर्ष पुरानी नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में आज छठवें दिन राम सीता का विवाह का गवाह बने दर्शकगण।राजा जनक द्वारा सीता की विदाई पर भर आई आंखें और मंथरा द्वारा कैकई को भड़काने और राजा दशरथ से अपने वरदान के फल स्वरुप राम को वनवास देने की मांग कैकई द्वारा की गई. पुत्र को वनवास की आज्ञा देने पर मजबूर हुए दशरथ को वियोगित होते देखा गया यह सारा दृश्य वृंदावन के मंडली द्वारा दर्शाया गया. सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथियों के साथ समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्ष सोनू राय ने कहा की पुत्र मोह और अयोध्या के लालच में कैकई ने राम को वनवास कराया. आज के लोग भी पुत्र मोह और संपत्ति के लालच में परिवार से अलग हो जा रहे हैं जिससे परिवार के साथ-साथ समाज का भी बिखराव हो रहा है. हमें एक दूसरे को जोड़ने की जरूरत है ताकि हमारा घर हमारा समाज हमारा संस्कृति बची रहे और उन्होंने हर पुत्र को अपने पिता की बात सुनने और समझने की भी बात कही ताकि राम के आदर्शों का पालन हो सके. संरक्षक मंडल के हकीम प्रसाद जी ने आए हुए अतिथियों का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया , रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान राम के प्रसाद का भोग लगाने और उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्य किया गया. मुख्य अतिथि में डॉ विजय सिंह सर्जन, डॉक्टर अंकित सिंह दंत चिकित्सक, यशवंत सिंह, प्रिंसिपल विमल यादव ,संरक्षक लाल दास राय, श्री श्री 1008 अयोध्या नाथ जी महंत बड़ी मठिया, समिति के मुख्य सदस्यों में उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता. सनी शाहबादी, विजय भारती, गौतम उर्फ़ राजा, मदन प्रसाद ,शंभूनाथ केसरी संरक्षक मंडल के हकीम प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद ,शत्रुघ्न प्रसाद और भी लोग मौजूद थे. मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया।

Related posts

अर्थव्यवस्था में हाइड्रोजन और ईंधन सेल के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी की पांच दिवसीय 41वीं संचालन समिति की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।

rktvnews

बक्सर: राज्यसभा सदस्य सह पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर का जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में आगमन।

rktvnews

आज के बाजारवाद में सिसकती भोजपुरी

rktvnews

जयपुर:जल संसाधन मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पुष्कर के पवित्र सरोवर का विशेष पूजन एवं दुग्धाभिषेक।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में ‘डा दीनानाथ शरण स्मृति-कक्ष’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में इंदौर में ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment